आईसीसी ने विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन पर दिया बहुत बड़ा सम्मान, इस अवॉर्ड से किया किंग को सम्मानित

By Tanu Chaturvedi On November 7th, 2022
विराट कोहली

विराट कोहली ने हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन मनाया है। वह अपनी फिटनेस के कारण 34 के होकर भी 24 के लगते हैं। विराट का बल्ला लगातार अपना जलवा दिखा रहा है। विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के कारण उन्हें आईसीसी ने अक्टूबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से नवाजा है। अगस्त के महीने में हुए एशिया कप 2022 से वापसी करने के बाद अब टी20 विश्व कप 2022 में भी किंग कोहली का बल्ला आग उगल रहा है।

टी20 विश्व कप 2022 के दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने पुराने अंदाज में लौट चुके हैं। वह इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाज ने 3 अर्धशतकीय पारियां खेली है, जिसमें से पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए 82 रन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद विराट को प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया गया है। इस रेस में उनके साथ जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और डेविड मिलर का नाम भी चयनित किया गया था।

प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के बाद बोले विराट कोहली

आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद विराट ने टीम इंडिया के अपने साथी खिलाड़ियों को शुक्रिया अदा करते हुए कहा,

“मेरे लिए अक्टूबर के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। दुनिया भर के प्रशंसकों और पैनल द्वारा स्टैंडआउट खिलाड़ी के रूप में चुने जाने से यह सम्मान मेरे लिए और भी खास हो जाता है। मैं अन्य नामांकित खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने महीने के दौरान इतना अच्छा प्रदर्शन किया और मेरे साथियों को भी, जो मेरी क्षमता के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मेरा समर्थन करना जारी रखते हैं।”

Tags: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, टी20 वर्ल्ड कप, विराट कोहली,
Exit mobile version