RSA vs NED: टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद फूट पड़ा टेम्बा बावुमा का गुस्सा, इन खिलाड़ियो को माना शर्मनाक हार का जिम्मेदार

By Tanu Chaturvedi On November 7th, 2022
टेम्बा बावुमा

टी20 वर्ल्ड कप का 40वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड के बीच एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा चुका है। जहां साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर नीदरलैंड को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 158 रन बनाएं तो वही साउथ अफ्रीका महज 145 रन ही बना सकी और मैच साउथ अफ्रीका के हाथ से चला गया।

टेम्बा बावुमा ने इनको माना हार का जिम्मेदार

मैच में हार के बाद साउथ अफ्रीका कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपने साथी खिलाड़ियों को ही इसका जिम्मेदार माना है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि

“मैं बेहद निराश हूं। हम इस मैच से पहले बहुत अच्छा खेले हैं। हम जानते थे कि यह बस एक जीत का खेल है और तब तक क्रीज पर जमना था, लेकिन हम फिर से एक बार लड़खड़ा गए। टीम के लिए इस तरह की हार को पचा पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। हमारे पास सेमीफाइनल में पहुंचने का आत्मविश्वास था।”

मैच में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि

” हमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एक टीम के रूप में खुद पर भरोसा करना था। दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर कर पाए। हमने अहम मौके पर अपने विकेट खोएं। लेकिन नीदरलैंड ने हमारी तुलना में मैदान और परिस्थितियों का बेहतर इस्तेमाल किया। जब आप इस तरह हार जाते हैं तो आप बहुत सी चीजें सिर्फ एक वजह के तौर पर चुन सकते हैं। पहले खुद तो उसके साथ हमने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि नीदरलैंड को158 रन बनाने देना भी हमारे लिए अच्छा नहीं था।”

पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए टेम्बा बावुमा ने कहा कि

“बल्ले से हम पाकिस्तान के खिलाफ की तरह ही मैच में फंस गए थे, हमने बहुत जरूरी समय पर अपने विकेट को गंवाया। हालांकि विकेट पर बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो गया था। लेकिन नीदरलैंड ने हमारी परिस्थितियों का काफी अच्छा इस्तेमाल किया।”

 

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टेम्बा बावुमा, साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड,
Exit mobile version