टी20 क्रिकेट का महाकुंभ टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में दस्तक दे रहा हैं। आज से ग्रुप स्टेज के मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं जिसमें कुल 8 टीमें श्रीलंका (SRILANKA), वेस्टइंडीज (WEST INDIES), नामिबिया (NAMIBIA), स्कॉटलैंड (SCOTLAND), आयरलैंड (IRELAND), नीदरलैंड (NEITHERLAND), यूएई (UAE) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच खेला जाएगा।
ये 8 टीमें 2 ग्रुप में विभाजित हैं। इनमें से 4 टीमें ही आगे सुपर-12 टीम जिसमें भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA), इंग्लैंड (ENGLAND), न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND), बांग्लादेश (BANGLADESH), अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) हैं उनको जॉइन कर पाएगी।
कुल 12 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टी20 वर्ल्ड कप को 13 नवंबर को इसका विजेता मिल जाएगा। टूर्नामेंट में हमें एक दिन में दो धमाकेदार मैच मिलने वाले हैं। वर्ल्ड कप का पहला मैच कल 9ः30 बजे से श्रीलंका और नामिबिया के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच यूएई और नीदरलैंड्स के बीच 1ः30 बजे से खेला जाएगा। आइए हम आपको होने इन दो मैचों का प्रीव्यू देते हैं।
श्रीलंका बनाम नामीबिया
श्रीलंका (SRILANKA) और नामिबिया (NAMIBIA) दोनो ही टीमें ग्रुप-ए में हैं। श्रीलंका इस टी20 वर्ल्ड कप में बहुत सारे आत्मविश्वास के साथ कदम रख रही हैं। श्रीलंका ने कुछ समय पहले ही भारत, पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों का पत्ता काटकर एशिया कप (ASIA CUP) 2022 अपने नाम किया था।
श्रीलंका सभी 8 टीमों में से सबसे मजबूत नजर आ रही हैं। टीम में मौजूद खिलाड़ी भी एक से बढकर एक हैं। कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) की कप्तानी समेत बल्लेबाजी में कुश्ल मेंडिस (KUSLA MENDIS), भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPAKSA) और गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASRANGA) जैसे स्टार खिलाड़ियों की छाया हैं।
वहीं दूसरी ओर बात करें नामिबिया की तो वह भी पलटवार करने में माहिर हैं। गैरहॉर्ड ऐरेसम्स (GERHARD ERASMUS) टीम को लीड करते हुए नजर आएंगे। टीम स्टार ऑलराऊंडर डेविड विस (DAVID WISE) पर निर्भर रहती हुई नजर आएगी। यह मैच सुबह 9ः30 बजे भारतीय समय के अनुसार जेएमएचबीए (GMHBA) स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच वाले दिन बारिश की थोड़ी संभावना नजर आ रही हैं। दोनों ही टीमें जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप की शुरूआत करना चाहेगी।
यूएई बनाम नीदरलैंड्स
यूएई (UAE) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) भी ग्रुप-ए का हिस्सा हैं। दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप से पहले खेले गए वॉर्मअप मैच में हार झेल चुकी हैं। यूएई और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला सेम ग्राऊंड में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। यूएई और नीदरलैंड अब तक आपस में 5 बार टकरा चुकी हैं।
जिसमें यूएई ने 4 बार जीत दर्ज की हैं। यूएई अपना दबाव बनाते हुए नीदरलैंड पर विजय प्राप्त करना चाहेगी। नीदरलैंड भी इस साल कुछ अच्छे गेम खेलते हुए नजर आई हैं। उनका आत्मविश्वास लेकर टीम टी20 वर्ल्ड कप में उतरती हुई दिखाई देगी। यूएई और नीदरलैंड के बीच का मुकाबला काफी टिव्स्ट से भरा रहने वाला हैं।
