एशिया पर परचम लहराने के बाद श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा, लेकिन मंडरा रहा चोट का साया, जानें पूरी अपडेट

By Twinkle Chaturvedi On September 16th, 2022
एशिया पर परचम लहराने के बाद श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा, लेकिन मंडरा रहा चोट का साया, जानें पूरी अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप 2022ः श्रीलंका (SRILANKA) का एशिया कप 2022 (ASIA CUP) काफी ज्यादा शानदार तरीके से निकला हैं। टीम ने एक मैच हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अजेय रहते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) को अपना टारगेट लेकर चल रही हैं। हालांकि श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप में क्वालिफायर खेलना पड़ेगा। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी हैं।

दसुन शनाका (DASUN SHANAKA)  ही टीम की कमान संभालते दिखेंगे। एशिया कप की टीम ही वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आने वाली हैं। लेकिन दुश्मांथा चमीरा (DUSHMANTHA CHAMEERA) जैसे खिलाड़ी वापसी करते दिख रहे हैं। आइए आपको श्रीलंका की वर्ल्ड कप टीम से मिलवाते हैं।

एशिया कप जैसा माहौल बनाना चाहेंगे दसुन शनाका

कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) के नेतृत्व में श्रीलंकाई टीम एक बार फिर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। एशिया कप 2022 की लगभग टीम ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उतरने के लिए तैयार हैं। पथुम निशांका (PATHUM NISSANKA), कुशल मेंडिस (KUSAL MENDIS), भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPAKSA) वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASARANGA) व अन्य गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल हैं।

लेकिन मथिश पथिराना, असिथ फर्नेडो और नुवान ठुसारा वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं हैं। दसुन शनाका के नेतृत्व में टीम वापस से अपना एशिया कप वाला जलवा बरकरार रखना चाहेगी।

दुश्मांथा चमीरा की हुई वापसी

श्रीलंकाई खिलाड़ी दुश्मांथा चमीरा (DUSHMANTHA CHAMEERA) जो शानदार फॉर्म में तल रहे थे। लेकिन चोट के चलते उन्हें एशिया कप 2022 छोड़ना पड़ा। टी20 वर्ल्ड कप की टीम में चमीरा की वापसी जरूर हुई हैं। लेकिन उनका खेलना उनके चोट पर निर्भर करता हैं। साथ ही लाहिरु कुमारा (LAHIRU KUMARA) भी वापसी करते दिख रहे हैं। लेकिन इनका भी वर्ल्ड कप में खेलना अभी पूरे तरह से तय नहीं हैं। अघर विश्व कप तक ये खिलाड़ी पूरी तरह से ठीक रहते हैं। सभी यह प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते नजर आ सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए श्रीलंकाई टीम

दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन), लाहिरू कुमारा फिटनेस), दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन

स्टैंडबाय खिलाड़ी: अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रेमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो, नुवानीडु फर्नांडो

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, दसुन शनाका, दुश्मांथा चमीरा, श्रीलंकाई क्रिकेट टीम,
Exit mobile version