PAK vs SA: पाकिस्तान ने प्रचंड जीत से सेमीफाइनल के लिए बुलंद किए हौसले, भारत हो सकती हैं बाहर, जानें पाइंट्स टेबल का सारा खेल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज का 3 नवंबर का मैच पाकिस्तान (PAKISTAN) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच सिडनी (SYDNEY) में खेला जा रहा था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए साऊथ अफ्रीका ने जल्दी विकेट खोए, और फिर बारिश ने दस्तक दे दिया और खेल को 14 ओवर का कर दिया गया और लक्ष्य को 142 का कर दिया गया।
अफ्रीकी टीम को जीतने के लिए 5 ओवर में 73 रन बनाने थे। साऊथ अफ्रीका आज 108 रन ही बना पायी और पाकिस्तान ने 33 रनों से DLS नियम के चलते मैच जीत लिया हैं। इस मैच के बाद तो पाकिस्तान के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब उनकी जिंदा हैं। आइए इस मैच के बाद पाइंट्स टेबल का हाल जानते हैं-
पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद हैं जिंदा
जैसा की पहले से साफ था कि अगर पाकिस्तान साऊथ अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतती हैं तो वह सेमीफाइनल की रेस में आगे बढ़ने के लिए अपने हौसले बुलंद कर सकती हैं और आज वैसा होता हुआ नजर आया। साऊथ अफ्रीका आज जीत से अपनी जगह पक्की कर सकती थी। पाकिस्तान का इस वर्ल्ड कप में सब उलटा चल रहा हैं पहले उससे (जिम्बाब्वे) हार गई जिस टीम से कोई नहीं जीती और अब उनसे (साऊथ अफ्रीका) जीत गई जो अब तक टूर्नामेंट में सबसे मजबूत और अजेय थी।
अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान का जगह बनाने के लिए एक ही सीन हैं और वो ये है अगर टीम बांग्लादेश से जीत जाए तो टीम के पास 6 अंक होंगे। पाक को साथ में यह भी दुआ करनी पड़ेगी की भारत जिम्बाब्वे से हार जाए। अगर भारत और जिम्बावे का मैच बारिश के चलते रद्द हुआ तो भारत की झोली में एक पाइंट आएगा और वह क्वालिफाई कर जाएगी। देखना दिलचस्प होगा की इन पाइंट्स की लड़ाई में कौन बाजी मारेगा।
टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-1 पाइंट्स टेबल

न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) टीम 5 पाइंट्स और +2.233 के स्ट्राइक रेट से नंबर-1 पायदान पर हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) 5 पाइंट्स और 0.547 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। आस्ट्रेलिया 5 पाइंट्स और -0.304 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। श्रीलंका (SRILANKA) ने अफगानिस्तान को हराकर 2 पाइंट्स जीते हैं जिसके चलते वह 4 पाइंट्स के साथ चौथे और आयरलैंड 3 पाइंट्स और अफगानिस्तान (AFGHANIASTAN) 2 पाइंट्स के साथ टेबल में पांचवे और छठे पायदान पर हैं।
टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 6 पाइंट्स 0.730 रन रेट के साथ पहले पायदन पर हैं। साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) 1.441 रन रेट और 5 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं, पाकिस्तान आज की जीत के साथ 4 पाइंट और 1.117 रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर आ गई हैं। बांग्लादेश (BANGLADSH) की टीम 4 पाइंट्स के साथ चौथे और जिम्बाब्वे 3 पाइंट्स के साथ पांचवे पायदान पर हैं। नीदरलैंड्स की टीम 2 पाइंट्स के साथ छठे पायदान पर है।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान बनाम साऊथ अफ्रीका,
