इरफान पठान ने भारत को ट्रोल कर रहे पाकिस्तानियो को दिखा दिया आईना

इरफान पठान ने भारत को ट्रोल कर रहे पाकिस्तानियो को दिखा दिया आईना, कहा जीत लेगो लेकिन ये नहीं आएगा

इरफान पठान

टी20 वर्ल्ड कप (t20 world cup) से टीम इंडिया (team India) सेमीफाइनल राउंड हार कर बाहर हो गई है। इसके बाद टीम पाकिस्तान इंडिया को लेकर कई बाते कह रहे हैं। टीम इंडिया के लिए भी टूर्नामेंट से बाहर होना शर्म की बात है। इस बीच इरफान पठान ने टीम इंडिया की तरफ से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ये है इरफान पठान का ट्वीट

इरफान पठान ने टीम की ओर से ट्वीट कर लिखा कि ‘पड़ोसियों जीत आती जाती रहती है लेकिन ग्रेस आपके बस की बात नहीं’ जहां इरफान पठान की इस ट्वीट के बाद पाकिस्तानी फैंस पूरी तरह से भड़क गए। इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान खान को अपनी इस पोस्ट के कारण सफाई भी पेश करनी पड़ी है। उन्होंने बाद में अपनी पोस्ट पर लिखा कि ये प्लेयर्स के लिए नहीं है। कभी नहीं। इसके अलावा इरफान पठान (Irfan Pathan) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तारीफ भी की।

टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा रहा पाकिस्तान का सफर

टी20 वर्ल्ड कप से भले ही टीम इंडिया बाहर हो गई लेकिन बाकी मैचों में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, पाकिस्तान ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को किस्मत का काफी साथ मिला जहां शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद पाकिस्तान ने फिर लगातार तीन मैच जीते हैं।

इस कारण भड़के सभी फैंस अपनी अपनी टीम के लिए पोस्ट कर रहे हैं। इरफान पठान ने भी ट्वीट किया इसको लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मचा है।  वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड ने जब दक्षिण अफ्रीका को हराया तो यह पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा उलटफेर साबित हुआ जिस वजह से यह टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो सकी।

Exit mobile version