टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यह खिलाड़ी अपनी टीम को बड़ा झटका देकर हो चुके हैं बाहर, वहीं इन पर लटक रही हैं तलवार, जानें पूरी लिस्ट

By Twinkle Chaturvedi On October 10th, 2022
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यह खिलाड़ी अपनी टीम को बड़ा झटका देकर हो चुके हैं बाहर, वहीं इन पर लटक रही हैं तलवार, जानें पूरी लिस्ट

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 शुरू होने में बस थोड़ा सा ही फासला बचा हुआ हैं। 16 अक्टूबर से यह टूर्नामेंट दस्तक देगा और 13 नवंबर को इसके विजेता हम सबके सामने होगा। सभी टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीमों ने वर्ल्ड कप से पहले विरोधी टीमो के साथ अंतराष्ट्रीय सीरीज खेल अपने प्रदर्शन पर एक नजर भी डाली हैं। लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच से पहले सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों के चोट काफी परेशानी देते हुए नजर आ रहे हैं।

भारत (INDIA) सहित काफी टीम अपने स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशानी में हैं। आज हम आपको सभी टीमों के अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने के बारे में बताने वाले हैं-

भारत को बुमराह और जडेजा ने दिया हैं बड़ा झटका

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत (INDIA) आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) पहुंच चुकी हैं। लेकिन अपने दो अहम खिलाड़ियों को यहीं छोड़कर रवाना हुई हैं जिसमें रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल हैं। वर्ल्ड कप में दोनों ही टीम के लिए अहम खिलाड़ी थे। रविंद्र जडेजा तो एशिया कप के दौरान घुटने की चोट से चोटिल होकर एशिया कप से बाहर और वर्ल्ड कप के लिए भारत को झटका दे दिया था।

जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जो एशिया कप से बाहर थे लेकिन उनकी वापसी की उम्मीद थी। लेकिन बुमराह आस्ट्रेलिया के दौरान वापसी कर वापस से स्ट्रैस फ्रैक्चर के चलते चोटिल हो गए और टी20 वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गए। रविंद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अक्षर पटेल टीम के साथ जुड़े हैं। वहीं बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा अब तक नहीं हुई हैं। दोनों ही खिलाड़ियों की कमी वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच में काफी खलने वाली हैं।

इन विदेशी खिलाड़ियों ने दिया हैं अपनी टीम को झटका

भारत के अलावा बाकी देशों के खिलाड़ियो को चोट ने काफी ज्यादा परेशान किया हैं। जिसके चलते वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। यह सारे खिलाड़ी चुने जाने के बाद टीम से बाहर हुए हैं, जो टीम को काफी परेशानी में डाल रहा हैं। इस लिस्ट में पहला नाम इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाड़ी जॉनी बेयस्टो (JONNY BAIRSTOW) का हैं जो गोल्फ खेलते वक्त चोटिल हो गए थे।

दूसरा नाम साऊथ अफ्रीका के खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस (DWAYNE PRETORIUS) का हैं जिनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी हैं। तीसरा नाम वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर (SHIMRON HETMEYER) का हैं लेकिन शिमरॉन चोट के चलते बाहर नहीं हुए हैं। उनकी फ्लाइट छूट गई जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। आयरलैंड (IRELAND) के खिलाड़ी क्रेग यंग (KRAIG YOUNG)  की पुरानी चोट अभी तक ठीक नहीं हुई जिसके चलते वह बाहर हैं।

इन खिलाड़ियों के बाहर होने का मंडराया रहा खतरा

हमने आपको अब तक टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके खिलाड़ियों के बारे में बताया हैं। अब हम आपको उन खिलाडियों के बारे में बताएंगे जिनके बाहर होने के आसार नजर आ रहे हैं। इसमें पहला नाम भारतीय खिलाड़ी दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) का हैं जो हाल ही में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में चोटिल हो गए थे

जिसके बाद वह वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बनें और फिर वह पीठ में दर्द के चलते बाहर हो गए। दीपक टी20 वर्ल्ड कप में भारत के रिजर्व खिलाड़ियों में हैं उनका नाम जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर भी आ रहा था।

लेकिन वह कब तक ठीक होंगे इसकी गारंटी नहीं बताई गई हैं। दूसरा नाम डैरिल मिचेल (DARYL MITCHELL)  का हैं जो उंगली के चोट के चलते बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ चल रही ट्राई सीरीज से बाहर हो चुके हैं। न्यूजीलैंड के ही खिलाड़ी लॉकी फर्गुयस्न (LOCKIE FERGUSON) को भी हल्की चोटें हैं जिसके चलते वह अभी टीम से बाहर हैं।

इन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले ठीक होने का देना होगा सबूत

कुछ खिलाड़ियों ने चोट से ठीक होकर अपने टीम में वापसी कर ली हैं लेकिन इन्हें टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने से पहले अपनी फिटनेस का सबूत देना होगा। जिसमें पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी (SHAHIN SHAH AFRIDI) का नाम शामिल हैं।जो चोट से ठीक होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा हैं। दूसरा नाम श्रीलंका के खिलाड़ी दुश्मांथा चमीरा (DUSHMANTHA CHAMEERA) और लाहिरू कुमार (LAHIRU KUMAR) का हैं। इन तीनों को ही अपने फिटनेस का सबूत सामने रखना होगा।

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version