T20 WORLD CUP 2022: भारतीय टीम के टॉप 3 खिलाड़ियों की यह गलतियां टी20 वर्ल्ड कप जीतने के सपने को कर सकती हैं चकनाचूर

By Twinkle Chaturvedi On October 14th, 2022
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में शुरू हो रहा हैं, भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 23 अक्टूबर से पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ अपने टूर्नामेंट की शुरूआत करेगी। भारत का पिछला वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पिछले साल भारत सिर्फ ग्रुप स्टेज के मैच खेलकर बाहर हो गई थी। भारत इस साल वर्ल्ड कप में टी20 रैकिंग की नंबर-1 टीम बनकर उतरती दिखाई देगी।

भारतीय टीम को अपने नंबर-1 का ताज बनाए रखते हुए हर मैच में सर्वश्रेष्ठ देना होगा। लेकिन ऐसी तीन गलतियां जिसे भारत को करने से बचना होगा। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और केएल (KL RAHUL)  भारत के अहम खिलाड़ी हैं, इनकी एक गलती भारी पड़ सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसी कौन सी गलती हैं जो भारत के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को तोड़ सकती हैं-

1. पिछला वर्ल्ड कप गया हैं खराब

भारतीय टीम अपने पिछले वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेलती हुई नजर आई थी जिसमें भारत को 10 विकटों से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में ही भारत के सारे खिलाड़ी फ्लॉप साबित होते हुए नजर आए थे। विराट कोहली ने पहले मैच में तो अच्छा किया लेकिन बाकी मैचों में उनका बल्ला शांत हो गया। तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी ज्यादा फीका था।

रोहित शर्मा 5 मैचों में 174, विराट कोहली ने 168 और केएल राहुल ने 194 रन बनाए थे जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे। तीनों ही खिलाड़ियों का बड़ी टीमों के आगे फ्लॉप प्रदर्शन था। इनके खराब प्रदर्शन के चलते भारत को खामियाजा भुगतना पड़ा। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में इनको शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा।

2. लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर के सामने हैं कमजोर

पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हमने देखा था कि भारत अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के लेफ्ट आर्म पेसर शाहीन अफरीदी के सामने अपना विकेट गंवा बैठी थी। भारत की ओपनिंग जोड़ी रोहित और केएल राहुल इनके सामने सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। हम यह कह सकते हैं कि लेफ्ट आर्म पेसर हमारे टॉप खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की कमजोरी भी हैं। और ताकत भी हैं।

क्योंकि यह बल्लेबाज लेफ्ट आर्म पेसर के सामने आऊट भी हुए हैं और रन बनाते भी दिखे हैं। रोहित शर्मा अब तक इनके सामने 19 और विराट कोहली 13 बार अपना विकेट खो चुके हैं। लेकिन पेसर के सामने 134 के स्ट्राइक रेट से रन भी बने हैं। अगर भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में जीत के इरादे से उतरना होगा तो बल्लेबाजों को लेफ्ट आर्म पेसर से निपटने के लिए तोड़ सोचना होगा।

3. बल्लेबाजी में नहीं दिख रही निरंतरता

भारतीय टीम के लिए इस वक्त रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करते हुए नजर आए हैं, लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों के बीच साझेदारी बहुत कम देखने को मिलती हैं। या तो कोई दिन रोहित आऊट हो जाते हैं या तो राहुल दोनों अपना खेल तो दिखा रहे हैं लेकिन साझेदारी नहीं बना पा रहे हैं।

दोनों एक अच्छी शुरूआत तो करते हैं लेकिन उसे बढ़ा नहीं बना पाते ठीक ऐसा इनके इंडिविश्वल खेल पर भी नजर आता हैं। लगातार यह अच्छा स्कोर बना पाने में विफल रहते हैं। विराट कोहली के साथ भी ऐसा हैं वह अच्छे नजर आ रहे हैं लेकिन उनका बल्ला कभी शांत तो कभी बोलता हैं। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में निरंतरता बल्लेबाजी के साथ उतरना होगा।

Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version