भारत का ग्रुप-2 बनेगा ग्रुप ऑफ डेथ, इन 2 टीमों की मौजूदगी से मचेगी और तबाही, इन टीमों का ग्रुप मैच में ही कटेगा पत्ता

भारतः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के ग्रुप स्टेज के मुकाबलों 8 टीमों के बीच इस वक्त जोर-शोर से चल रहे हैं, वहीं सुपर-12 में मौजूद टीमें इस वक्त वॉर्मअप मैच खेलकर बेस्ट प्लेइंग 11 तलाशने में लगी हुई हैं। टी20 वर्ल्ड कप के मेन टूर्नामेंट की शुरूआत 23 अक्टूबर से होगी जब भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) आपस में भिड़ती दिखेगी।
भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप-2 का हिस्सा हैं। ग्रुप-2 टी20 वर्ल्ड कप की सबसे खतरनाक टीम के रूप में नजर आ रही हैं। आज हम आपको उन दो टीमों के नाम बताएंगे जो ग्रुप स्टेज के बाद ग्रुप-2 का हिस्सा बनकर टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक ग्रुप का हिस्सा बनने वाली हैं।
ये दो टीमें ग्रुप-2 का बनेगी हिस्सा
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप-2 में इस वक्त भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और साऊथ अफ्रीका हैं जिसके चलते यह ग्रुप सबसे ज्यादा खतरनाक लग रही हैं, साथ ही ग्रुप स्टेज जीतकर आने वाली टीमें इसका हिस्सा बनकर इस ग्रुप को और ज्यादा घतक बनाते हुए नजर आएगी। श्रीलंका (SRILANKA) और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें काफी ज्यादा मजबूत हैं। श्रीलंका इस वक्त ग्रुप-ए में 1 जीत के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
वेस्टइंडीज (WEST INDIES) ने अब तक 1 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनको हार मिली हैं। लेकिन वेस्टइंडीज बचे 2 मुकाबलों में पलटवार करते हुए जीत हासिल कर सकती हैं। श्रीलंका को बस अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ जीतना होगा जीतने के बाद श्रीलंका अच्छे रन रेट से टॉप पर आ सकती हैं, नहीं तो नंबर-2 में रह सकती हैं। श्रीलंका और वेस्टइंडीज ग्रुप-2 में जुड़कर इस ग्रुप को और खतरनाक बनाते हुए नजर आएगी।
ग्रुप स्टेज का ऐसा बन रहा हैं समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप-ए में नीदरलैंड्स, नामिबिया, श्रीलंका और यूएई हैं। नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) इस वक्त 2 मैच में 2 जीत के साथ सेफ प्लेस पर मौजूद हैं। वहीं नामिबिया (NAMIBIA) और श्रीलंका (SRILANKA) दोनों ही 1-1 जीत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। यूएई (UAE) अपने दोनों मैच हार चुकी हैं जिसके चलते वह लगभग टूर्नामेंट से बाहर ही हैं।
नामिबिया, नीदरलैंड्स और श्रीलंका तीनों को ही क्वालिफाई होने के लिए आखिरी मैच जीतना जरूरी हैं। ग्रुप-2 में स्कॉटलैंड (SCOTLAND), जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) आयरलैंड (IRELAND) और वेस्टइंडीज (WEST INDIES) हैं इस ग्रुप में टीमों ने अब तक सिर्फ एक ही मुकाबले खेले हैं इसलिए इस टीम के क्वालिफाईंग की स्थिति बताना थोड़ा मुश्किल हैं।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, वेस्टइंडीड, श्रीलंका,