टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम चुनने के लिए चयनकर्ताओं द्वारा लिए गए 4 बड़े फैसले जिसने खींचा सबका ध्यान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) के लिए कल 12 सिंतबर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) द्वारा टीम की घोषणा कर दी गई हैं। जब से भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की घोषणा हुई हैं, तब से ही यह चर्चा का विषय बन गई हैं। फैंस द्वारा टीम को लेकर सकारात्मक और नकारात्मक रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को लेकर सोशल मीडिया में लगातार चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। आज हम आपको टीम चयन की उन 4 बड़ी बातों के बारे में बताने वाले हैं। जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा हैं।
1. भारतीय टीम में दिखाई दी स्थिरता

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में अमूमन वहीं चेहरे हैं जो एशिया कप 2022 में खेलते हुए नजर आए थे। एशिया कप (ASIA CUP) में सुपर-4 स्टेज से ही बाहर होने के बाद भी भारतीय मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों का विश्व कप के लिए चयन करते हुए एक स्थिरता दिखाई हैं।
टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) के अलावा और कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। भारतीय मैनेजमेंट ने उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाते हुए टीम बनाई हैं। जिससे साफ दिख रहा हैं कि टीम इस वक्त एक स्थाई जगह में मौदूद हैं।
2. मोहम्मद शमी का स्टैंडबॉय में रहना

टी20 वर्ल्ड कप की टीम देखकर किसी चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा हैं। वह हैं मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) का स्टैंडबॉय में होना। शमी आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा हैं। लेकिन वर्ल्ड कप में उन्हें रिजर्व खिलाड़ी बना दिया गया हैं। इस चीज को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं।
शमी जैसे अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी को रिजर्व में रखना काफी सारे सवाल खड़े कर रहा हैं। मैनेजमेंट ने यह साफ भी किया था कि शमी अब टी20 फॉर्मेट का हिस्सा शायद ही बनें। लेकिन उनकी वापसी को देखकर भी फैंस सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं।
3. ऋषभ पंत का खराब फॉर्म के बावजूद टीम में होना

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) एशिया कप 2022 का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट के दौरान वह एक भी अच्छी पारी खेलते हुए नजर नहीं आए। ऋषभ उलटा खराब शॉर्ट खेलकर अपना विकेट गंवाते हुए नजर आए हैं। ऋषभ का खराब फॉर्म टीम के लिए एक मुसिबत हैं। क्योंकि उनकी बैटिंग पोजिशिन भारत को अच्छा फिनिश देने की हैं।
जिसमें वो नाकामयाब हो रहे हैं। लेकिन पर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) की चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में कोई भी बाएं हाथ का बल्लेबाज नही हैं। जिसके चलते मैनेजमेंट उन पर भरोसा दिखाती हुई नजर आयी हैं। लेकिन ऋषभ के सेलेक्शन को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
4. दीपक हुड्डा का सेलेक्शन

दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) के टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन को लेकर पॉजिटिव और नेगेटिव प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। दीपक हुड्डा ने इसी साल 2022 में अपना डेब्यू किया था। दीपक किसी भी पोजिशिन पर बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं जो उन्हें खास बनाती हैं। साथ ही साथ दीपक ऑफ स्पिनर गेंदबाज हैं। जिससे वह टीम में ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
Tags: ऋषभ पंत, टी20 वर्ल्ड कप 2022, दीपक हुड्डा, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी,