टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में जो हारेगा टॉस वही होगा मैच का सिकंदर, आकड़े दे रहे हैं इसकी गवाही

By Tanu Chaturvedi On November 9th, 2022
टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मैच एडिलेड में होना है। इसके लिए दोनों टीमें एडिलेड पहुंच गई है। इस बीच एक दिलचस्प गणित सामने आया है। एडिलेड के मैदान में अब तक वही टीमें जीती गेम जीती हैं, जो टॉस हारी हैं।

जो टीम हारी वही सिकंदर

ये बहुत ही दिलचस्प बात है कि एडिलेड के मैदान में जो भी टीम टॉस जीतती है, वही टीम मैच को हार जाती है। इसका उदाहरण टी20 में एडिलेड में हुए 12 मैचों से लिया जा सकता है। इन सभी 12 मैचों में वही टीम जीती जिसने टॉस हारा जीता है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से टीम के फैंस टॉस हारने की उम्मीद कर रहे होंगे। अगर टीम टॉस हारती है, तो मैच जीतने की दावेदार रहेगी।

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का लोहा मानते हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी

इंग्लैंड की टीम के बेन स्टोक्स ने कहा है कि, ‘सूर्यकुमार यादव ने हकीकत में क्रिकेट दुनिया में अपनी चमक बिखेरी है। वह शानदार खिलाड़ी हैं और कुछ ऐसे शॉट खेलते हैं जिन्हें देखकर आप सिर खुजलाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। सुर्या अभी शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन उम्मीद है कि हम उनको जल्द आउट करने में कामयाब हो जाएंगे।’ वह मानते हैं कि टीम इंडिया के ये शानदार खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी के शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

बेन स्टोक्स ने कहा है कि, ‘कोहली ने तीनों फॉर्मेट में जिस तरह के रिकॉर्ड बनाए हैं और जैसी इनिंग्ज खेली हैं वैसा कोई और नहीं कर सकता। रोहित शर्मा पर बोलते हुए स्टोक्स ने कहा कि भले ही उनका बल्ला अभी तक शांत रहा है, लेकिन उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है। क्योंकि वो बड़े मैचों में अपने खेल से हैरान कर देते हैं।’ इस साल मैच का रिजल्ट क्या रहता है जानने के लिए सभी बेताब हैं।

Tags: इंग्लैंड बनाम भारत, टी20 वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल,
Exit mobile version