अफगानिस्तान टीम को टी20 विश्व कप 2022 में लगा बहुत बड़ा झटका, बाहर हुआ टीम का अहम खिलाड़ी

By Tanu Chaturvedi On November 1st, 2022
हजरतुल्लाह जजई

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से अफगानिस्तान के धाकड़ सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह गुलबदीन को दी गई है। मेडिकल प्रोबलम के कारण जजई को गेम से बाहर होना पडा है।

बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई क्यों हुए टीम से बाहर

रिपोर्ट्स की मानें तो बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को पेट और किडनी की कुछ समस्या हो गई है। इस कारण हजरतुल्लाह जजई को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है, गुलबदीन नायब को उनकी जगह पर रखा गया है। गुलबदीन रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम ऑस्ट्रेलिया में ही थे। उन्होंने 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी बल्लेबाज गुलबदीन नायब को शामिल किया गया है।

अफगानिस्तान के दो मैच हुए रद्द

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के दो मुकाबले होने थे, जो बारिश के कारण रद्द करने पड़े थे। इंग्लैंड के खिलाफ इस वर्ल्ड कप में खेले गए अपने एकमात्र मैच में जजई 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का दम दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ जो मैच खेला उसमें भी हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान को 1 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ ब्रिस्बेन में अपना अगला मुकाबला खेलना है। इस मैच में अफगानिस्तान कैसा प्रदर्शन करती है, ये देखने को फैंस काफी बेताब हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कौन हैं अफगानिस्तान टीम मेंम्बर

मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, अजमतुल्लाह ओमरजई, दरवेश रसूली, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, इब्राहिम जादरान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, कैस अहमद, राशिद खान, सलीम सफी, गुलबदीन नायब गनी। स्टैंडबाय खिलाड़ी: अफसर जजई, शराफ़ुद्दीन अशरफ, रहमत शाह।

इस टीम में गुलबदीन नायब गनी को हजरतुल्लाह जजई की जगह पर रखा गया है। ये टीम मंगलवार को टीम श्रीलंका के साथ ब्रिस्बेन में और फिर शुक्रवार को कंगारू टीम के खिलाफ एडिलेड में मैच खेलना है।

Tags: अफगानिस्तान, गुलबदीन, टी20 वर्ल्ड कप, हजरतुल्लाह जजई,
Exit mobile version