डेवॉन कॉन्वे ने अपनी शानदार पारी के बदौलत बाबर और किंग कोहली को छोड़ा पीछे, रच दिया एक नया इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच सुपर 12 मुकाबले का पहला मैच 22 अक्टूबर 2022 को सिडनी में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 200 रन बनाए। इस टारगेट में आस्ट्रेलिया ने 111 ही रन बनाए।
विराट कोहली और बाबर आजम को भी पछाड़ा
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में डेवॉन कॉन्वे (Devon Conway) को इस मैच में टीम न्यूजीलैंड का स्टार माना जा रहा है। उन्होंने 92 रनों की शानदार पारी खेलकर न केवल टीम को जिताया बल्कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (virat kohli) और पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) को भी रनों की पारी में पछाड़ दिया है। डेवॉन कॉन्वे ने 58 गेंदों में नाबाद 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इससे वह सबसे कम गेंदों पर इतने रन बनाने वाले स्टार खिलाड़ी बन गए हैं। कॉन्वे ने बल्ले से धमाल मचा दिया है।
टी20 में डेवॉन कॉन्वे ने खेला शानदार गेम
डेवॉन कॉन्वे ने अपने शानदार गेम से भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बाबर आजम से पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने 27 पारियों में T20 वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाकर चौथे पायदान पर आ गए है. जबकि पाकिस्तान के कप्तान इस मामले में तीसरे पायदान पर हैं, उन्होंने T20 इंटरनेशनल में 1000 से ज्यादा रन बनाने के लिए 26 पारियों में मैच खेला था।
वहीं, न्यूजीलैंड के विकेटकीपर और बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे (Devon Conway) ने 58 गेंदों में नाबाद 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाने के साथ ही इस पारी में के दम पर एक हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने इतने रन बनाने का यह कारनामा 26 पारियों में किया है जबकि डेविड मलान 24 अपने मैच के दम पर पहले स्थान पर बने थे।
Tags: टी20 वर्ल्डकप 2022, डेवन कॉन्वे, बाबर आजम, विराट कोहली,