टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में शुरू हो चुका हैं, अब हमें रोज धमाकेदार मुकाबले देखने को नसीब होने वाले हैं। कल हमें 2 धमाकेदार मुकाबले दिखने वाले हैं। 17 अक्टूबर को हमें ग्रुप स्टेज के दो मुकाबले पहला वेस्टइंडीज (WEST INDIES) बनाम स्कॉटलैंड (SCOTLAND) सुबह 9ः30 बजे और दूसरा जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) बनाम आयरलैंड (IRELAND) दोपहर 1ः30 बजे से बलंडस्टोन ऐरेना में देखने मिलेगा। कल दो वॉर्मअप मैच भी खेले जाएंगे। आइए होने वाले इन मैचों का प्रिव्यू जानते हैं-
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम वेस्टइंडीज इस वक्त टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए क्वालिफायर मुकाबला खेलते हुए नजर आ रही हैं। वेस्टइंडीज ने सबसे ज्यादा दो बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किए हैं। वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड दोनों सुपर-12 का हिस्सा बनने के लिए इस वक्त ग्रुप-बी में हैं।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस मैच को जीतने की दावेदार मानी जा रही हैं लेकिन टीम हाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। टीम में शेल्डन जैक्शन, ब्रैंडन किंग, निकोल पूरन, जेसन होल्डर और रॉवमेन पॉवेल जैसे खिलाड़ी हैं लेकिन टीम में निरंतरता की कमी हैं जिसके चलते टीम कमजोर दिखाई देती है।
स्कॉटलैंड की टीम अच्छी दिखाई पड़ रही हैं नामिबिया ने जैसे श्रीलंका को हराया वैसे ही स्कॉटलैंड वेस्टइंडीज पर पलटवार करती हुई नजर आ सकती हैं। स्कॉटलैंड टीम में जॉर्ड मुंसी, क्रिस ग्रिव्स और मैथ्यू क्रास टीम के अहम खिलाड़ी रहेंगे। वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड दोनों ने ही अपने वॉर्मअप मैच में जीत हासिल की हैं। यहां से जीत प्राप्त कर टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत करना चाहेगी।
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड
जिम्बाब्वे की टीम एक साल बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलती हुई नजर आएगी। ये साल जिम्बाब्वे के लिए शानदार भरा रहा हैं पहले भारत से बहुत नजदीक होकर टीम ने मैच हारे हैं और फिर आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतती हुई भी नजर आई हैं। भले ही फॉर्मेट अलग हैं लेकिन टीम को इन मैचों ने आत्मविश्वास दिया हैं जिसे लेकर वो वर्ल्ड कप में उतरती दिखाई देगी।
आयरलैंड की टीम भी भारत और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों से हारती हुई नजर आयी हैं। लेकिन टीम की बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं, बल्लेबाजी के चलते टीम वर्ल्ड कप में लंबे रेस की घोड़े बन सकते हैं। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जितना काफी ज्यादा अहम हैं।
