T20 World Cup 2022 से पहले इन 5 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की बढ़ाई मुश्किलें, टीम से इनका पत्ता कटना तय!

T20 World Cup 2022 से पहले इन 5 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की बढ़ाई मुश्किलें, टीम से इनका पत्ता कटना तय!

इसी साल अक्टूबर-नवंबर के माह में टीम इंडिया (Team India) टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के लिए चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया को मजबूत बनाने का फैसला कर लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) जल्द ही सेलेक्टर्स के सामने टीम के प्रमुख 15 खिलाड़ियों की सूची पेश कर सकते हैं।

इसके अलावा खबर यह भी आ रही है कि टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को 15 सितंबर से पहले अपने स्क्वॉड मेंम्बर्स की सूची आईसीसी (ICC) को सौंपनी होगी। ऐसे में टीम इंडिया के सेलेक्टर्स जल्द ही खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं।

पंत और अय्यर का कट सकता है पत्ता

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेली गई टी20 सीरीज़ में टीम इंडिया (Team India) की अगुवाई कर रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) नेतृत्व से लेकर बल्लेबाज़ी तक सभी में फ्लॉप रहे। इस सीरीज़ के दौरान पंत का बल्ला काफी खामोश रहा। उन्होंने 5 मैचों में 14.50 की औसत से मात्र 58 रन ही बनाए। ऐसे में पंत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कयास लगाए जा रहे है कि उनका पत्ता टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय स्क्वॉड से कट सकता है।

हैरानी की बात ये है कि टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भी इस सीरीज़ के दौरान अपनी खराब फॉर्म से जूझते हुए नज़र आए हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की गैरमौजूदगी में सेलेक्टर्स ने अय्यर को टीम में शामिल किया था। हालांकि, वह सेलेक्टर्स का विश्वास पर खरे उतरने में नाकामयाब रहे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रेयस अय्यर का टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनना काफी मुश्किल है।

इन खिलाडियों का कट सकता है पत्ता

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया से पत्ता कट सकता है। इनमें वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है।

गौरतलब है, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर इस वक्त चोटिल हैं जिसकी वजह से वह क्रिकेट के मैदान से अभी दूर हैं। अगर ये खिलाड़ी जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी नहीं करते हैं तो इन्हें टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया से किनारे किया जा सकता है।