T20 World Cup 2022: 11 साल के बच्चे पर उमड़ा कप्तान रोहित शर्मा का प्यार! खुद बुला कर नेट्स पर कराई गेंदबाज़ी फिर दिया ऑटोग्राफ, देखें Video

आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) का महासंग्राम आज यानी 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शुरू हो चूका है। इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी। इसके लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी मैदान पर जमकर पसीना बहाती हुई नजर आ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके देखने के बाद आप हिटमैट के मुरीद हो जाएंगे। क्या है इस वीडियो में आइये जानते है।
11 साल के बच्चे पर उमड़ा रोहित शर्मा का प्यार
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन स्टेडियम पहुंच गई है, जहां उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले आधिकारिक वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। जिसके लिए सभी भारतीय खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एशिया के कप के बाद टी20 विश्व कप में अपने फैंस के साथ मिलते हुए नजर आए, लेकिन इस बार फैन खुद खास था जिसके रोहित को खुद चलकर अपने फैन के पास जाकर ऑटोरग्राफ देना पड़ा।
यहाँ देखे वीडियो
दरअसल हुआ कुछ था कि 35 वर्षीय भारतीय कप्तान ने एक युवा प्रशंसक के लिए अपने हावभाव से दिल जीत लिया, जिसे उन्होंने हाल ही में गेंदबाजी करते हुए देखा था। जिसका नाम द्रशिल चौहान है और इसकी उम्र महज 11 साल है जो नेट पर गेंदबाजी कर रहा था।
रोहित द्रशिल की गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए और उनसे मुलाकात की। इस बीच रोहित ने नेट्स पर 11 साल के गेंदबाज से बॉलिंग करने के लिए कहा। इसके बाद, वह युवा प्रशंसक द्रशिल चौहान के कारनामों से काफी प्रभावित हुए और उन्हें अपना ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए।
टी20 विश्व कप में होगी रोहित शर्मा पर नज़रे
ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 मुकाबले में भारतीय फैंस की निगाहें कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फॉर्म पर भी होगी। क्योंकि वो अभी अपनी बल्लेबाजी से कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए है अगर उनके पिछले 10 टी20 मुकाबलों के प्रदर्शन पर नजर डाले तो फैंस को केवल निराशा ही हाथ लेगेगी।
जी हां उन्होंने पिछले 10 मुकाबलों में 18 की खराब औसत से केवल 143 रन बनाए है। इस दौरान 43 की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। इन आंकड़ों के लिहाज से कहा जा सकता हैं कि कप्तान अभी कोई बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि उनका बल्ला टी20 विश्व कप में जमकर बरसे।
Tags: टी20 विश्व कप 2022, रोहित शर्मा,