T20 WC Semifinal Teams, schedule, LIVE Streaming: सेमीफाइनल मुकाबलों का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब, कहां और किसका होगा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है, 13 नवंबर को मेलबर्न में 2 सर्वश्रेष्ठ टीमों (Teams) के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। ये कौन सी टीमें होगी, इसका फैसला 9 और 10 तारीख को होने वाले सेमीफाइनल मैच में पता चलेगा। चलिए आपको बताते हैं दो सेमीफाइनल मुकाबले (New Zealand vs Pakistan Semi Final, India vs England Semi Final) कब और कहाँ खेले जाएंगे। मुकाबलों को भारत में लाइव (Live Cricket) कहाँ देख सकोगे।
कौन सी टीम किससे भिड़ेगी
भारत ने इस टूर्नामेंट में पांच में से चार जीत अपने नाम किया है और अपने ग्रुप में टाॅप किया है। चूंकि रूल यह है कि ग्रुप 2 की टाॅप टीम ग्रुप 1 के रनर-अप से लड़ेगी और वह मैच सेमीफाइनल कहलायेगा। इसलिए सेमीफाइनल में भारत का मुक़ाबला इंग्लैंड से 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जायेगा। समय होगा 1:30, आप यह मैच स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
दूसरे मुक़ाबले में न्यूजीलैंड का मुक़ाबला पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान अपने पहले दो मैच हारकर लगभग टूर्नामेंट ने बाहर हो गया था। लेकिन नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका दे दिया।
अब 9 नवंबर को पाकिस्तान का सेमीफाइनल में मुक़ाबला न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा।
भारत और इंग्लैंड में कौन मजबूत
भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड 22 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमे 12 में भारत को तो 10 में इंग्लैंड को जीत मिली है। भारत के तरफ से विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी में कमान संभाल रहे हैं, तो गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार के हाथों में है।
इंग्लैंड के तरफ से बल्लेबाजी में एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर शानदार फाॅर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों टीमों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।
Tags: टी20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड,