टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ़ पानी पिलाते नज़र आएंगे ऋषभ पंत, विक्रम राठौड़ ने धाकड़ बल्लेबाज़ पर किया बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 WORLD CUP) में अपने अभियान का आगाज़ धमाकेदार अंदाज़ में किया है। टीम इंडिया (TEAM INDIA) ने पहले अपने ओपनिंग मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा कर पिछले साल का बदला लिया। वहीं इसके बाद सिडनी में भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 56 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।
जिसके चलते अब 4 अंक के साथ ग्रुप 2 में भारतीय टीम टॉप पर है। हालांकि इन दोनों मैचों में भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं अब टीम के बैटिंग कोच ने ऐसे संकेत भी दिए हैं कि पंत (Rishabh Pant) पूरे वर्ल्डकप में अब बेंच पर बैठे ही नज़र आएंगे।
विक्रम राठौड़ ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान
दरअसल, पिछले एक साल से टी20 फॉर्मेट में ऋषभ पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वो टीम के लिए हर बार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। पंत के ख़राब फॉर्म पर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ी कोच विक्रम राठौड़ ने बड़ा बयान दिया है। भारतीय बल्लेबाजी कोच (Vikram Rathour) का कहना है कि,
‘ऋषभ पंत कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वह बेहद प्रतिभाशाली हैं लेकिन एक टीम में केवल 11 खिलाड़ी ही खेल सकते हैं।’
ऐसे में, कोच के इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) T20 विश्वकप 2022 में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएगें। बता दें कि भारतीय बल्लेबाजी कोच का बयान ऐसे समय पर आया है कि जब विश्व कप में भारतीय टीम ने अपने दो मुकाबले जीतकर सेमीफइनल की राह आसान करने में जुटी हुई है। लिहाजा, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बाकी बचे मुकाबलों के लिए अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन को बदलें इसकी गुंजाइश कम दिखती है।
टी20 फॉर्मेट में ऋषभ पंत का लगातार फ्लॉप शो
25 वर्षीय ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टेस्ट क्रिकेट में बखूबी अपने आप को साबित किया है। लेकिन वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। वह लिमिटेड ओवर में अक्सर बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं। चाहे T20 हो या वनडे फॉर्मेट, ऋषभ का बल्ला दोनों ही प्रारूपों में खामोश देखा गया है। पंत की पिछली 4 पारियां T20 में कुछ इस प्रकार रही हैं: 27, 20*, 17, 14
ऋषभ पंत के क्रिकेट करियर की बात करें तो टी20 में उन्होंने अब तक भारत के लिए 58 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 24 की बल्लेबाज़ी औसत से महज़ 960 रन बनाए हैं। वहीं, टीम इंडिया ने विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर दो प्रैक्टिस मैच खेला था, जहां दोनों मुकाबलों में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। पहले मुकाबले में ऋषभ पंत ने ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए 9 रन बनाये जबकि दूसरे मुकाबले में भी इतने ही रन बनाये।
Tags: ऋषभ पंत, टी20 वर्ल्डकप, भारतीय क्रिकेट टीम, विक्रम राठौड़,