T20 WC 2022: टी20 विश्वकप में विराट कोहली बने स्टार बल्लेबाज़ तो सैम करन रहे बेस्ट गेंदबाज़, जानिये मेगा टूर्नामेंट के सभी बड़े रिकॉर्ड

By Akash Ranjan On November 14th, 2022
टी20 विश्वकप

टी20 विश्वकप (T20 World Cup 2022) का फाइनल मुकाबला आज यानी 13 नवंबर रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड कप्तान जोस बटलर (JOS BUTLER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए।

जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना कर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। वहीं अब इस मैच के साथ यह टूर्नामेंट समाप्त हो गया है। तो आइये जानते हैं कि इस विश्वकप (T20 WC 2022) के आंकड़ें कैसे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : PAK vs ENG : इंग्लैंड ने पाकिस्तान से लिया 1992 का बदला! फाइनल में पाक को 5 विकेट से हरा कर दूसरी बार जीता टी20 विश्वकप का ख़िताब

टी20 विश्वकप 2022 के स्टैट्स

फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच : सैम करन (इंग्लैंड)

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: सैम कर्रान

सबसे ज़्यादा रन: विराट कोहली (भारत) – 296

सबसे ज़्यादा विकेट: वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 15

सबसे ज़्यादा इंडिविजुअल स्कोर: रिले रोसौव (दक्षिण अफ्रीका) – 109

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत: विराट कोहली- 98.66

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट: लुंगी एनगिडी (दक्षिण अफ्रीका) – 400

बेस्ट बैटिंग स्ट्राइक रेट (पारी): मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया) – 327.77

सबसे ज़्यादा चौके: सूर्यकुमार यादव (भारत) – 26

सबसे ज़्यादा छक्के: सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) – 11

सबसे ज़्यादा अर्धशतक : विराट कोहली – 4

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा: सैम करन – 5/10

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत: ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 6.33

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्ट्राइक रेट: अफिफ हुसैन (बांग्लादेश) – 6.00

सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी: नसुम अहमद (बांग्लादेश) – 3.00

सबसे ज़्यादा मैडन ओवर: भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 3

सर्वाधिक डॉट गेंदें: फ्रेड क्लासेन – 93

Tags: टी20 विश्वकप, पाकिस्तान औऱ इंग्लैंड, विराट कोहली,