T20 WORLD CUP: टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका नहीं ये 4 टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में, जानिए इसके पीछे की वज़ह

T20 WORLD CUP: टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका नहीं ये 4 टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में, जानिए इसके पीछे की वज़ह

टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) का आगाज़ आज यानी 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शुरू हो चुका है। पहले दिन क्वालीफ़ायर के दो मुकाबले खेले गए, और यह सिलसिला इस पूरे सप्ताह यानी 21 तारीख तक चेलगा जिसके बाद 22 अक्टूबर से असली जंग शुरू होगी। लेकिन इससे भी पहले भारतीय टीम (INDIAN CRICKET TEAM) को अपने दो अभ्यास मैच 17 और 19 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ खेलना है।

वहीं आईसीसी टीम रैंकिंग में भारत इस समय नंबर-1 की कुर्सी पर बरक़रार है। भारत 268 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड 263 अंकों के साथ दूसरे नम्बर पर है। पाकिस्तान 259 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है और चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिसके पास 258 अंक हैं। क्रिकेट पंडितों की माने तो यह चार टीमें टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भी पहुंच सकती हैं, आइए समझते हैं कैसे।

भारतीय क्रिकेट टीम

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है टीम इंडिया का। भारत की बात करें तो भले ही भारत पिछले टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, लेकिन इस बार भारत विश्व कप का चैंपियन बनाने की कगार पर है। भारत के पास सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है आलराउंडर हार्दिक पांड्या।

हार्दिक पांड्या ने अपने दम पर गुजरात को आईपीएल का चैंपियन बनाया जिससे उम्मीद है कि पंड्या इस बार टी20 विश्व कप भारत को जीता सकते है। दूसरे स्पेशल खिलाड़ी है सुर्यकुमार यादव, सुर्या इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं और गजब के फार्म के फार्म में हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाडियों की मदद से भारत सेमी फाइनल में पहुंच सकता है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इस लिस्ट में दूसरा नाम है इंग्लैंड क्रिकेट टीम का। इंग्लैंड के पास इस समय टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज जॉस बटलर हैं। बटलर इस समय इंग्लैंड के कप्तान भी हैं। जॉस बटलर ने पिछले आईपीएल मे तीन शानदार शतक लगाया था। जॉस बटलर के अलावा मार्क वुड के बाउंसर भी कोई भी बल्लेबाज पड़ नही पा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों के जुगलबन्दी से इंग्लैंड इस बार चैंपियन बन सकता है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

इस लिस्ट में तीसरा नाम है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का। पाकिस्तान की टीम पिछली बार सेमीफाइनल में पहुंचा था। पाकिस्तान के पास इस समय सबसे बेहतर बॉलिंग लाइन-अप है। यह बात केन विलियम्सन ने भी अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था। पाकिस्तान के पास शाहीन शाह, हारिस रऊफ, नसीम शाह और हसनैन जैसे तेज गेंदबाज जो आसानी से पाकिस्तान को चैंपियन बना सकते हैं। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

यह डिबेट का मुद्दा है कि चौथी टीम के रूप में किसे लिया जाए, ऑस्ट्रेलिया को या फिर साउथ अफ्रीका को। यहाँ हम साउथ अफ्रीका को चौथी टीम बना रहे हैं। साउथ अफ्रीका के पास डीकॉक, मिलर और रबाडा की तिकड़ी है, जो साउथ अफ्रीका को चैंपियन बना सकते हैं। यह सिर्फ अनुमान है। देखने वाली बात होगी कि कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। ज़ाहिर सी बात है जो टीम अच्छा खेली उस दिन वही आगे बढ़ेगी।