T20 WC 2022 Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मुकाबले में भारत और इंग्लैंड आमने सामने, जानें दोनों में से किसका पलड़ा है भारी?

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022 Semi Final) के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अपनी जगह बना ली है। भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम इस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम को इस बार विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में होगा।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से पहले भी हो चुका है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में कैसा रिकॉर्ड रहा है। और कौन सी टीम किस पर भारी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बुरी तरह से बाहर होने के बाद इस कप्तान ने छोड़ी कप्तानी, खुद लिया हार की जिम्मेदारी
भारत और इंग्लैंड में किसका पलड़ा है भारी
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड का सामना 3 बार हो चुका है। इन तीन मैचों में भारत ने 2 बार इंग्लैंड को मात दी है। जबकि 1 मुकाबला इंग्लैंड के नाम रहा है। साल 2007 में पहली बार टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से सामना हुआ था। इस मैच में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड की एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। इस यादगार औऱ ऐतिहासिक मैच में भारत ने इंग्लैंड को 18 रनों से मात दी थी।
साल 2009 में इंग्लैंड औऱ भारत के बीच टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक हुआ था। हालांकि इस मुकाबले में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा और टीम ने यह मुकाबला 3 रनों से अपने नाम किया।
साल 2012 में इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच तीसरा मुकाबला हुआ। इस मैच में इंग्लैंड ने साल 2009 टी20 विश्व हार का बदला लिया और इस मुकाबले को एकतरफा तरीके से 90 रनों से जीत हासिल की।
भारत को है 15 साल से ट्राॅफी का इंतज़ार
भारत 2007 टी-ट्वेंटी विश्व कप में चैंपियन बना था। उस वक्त भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। साल 2007 के बाद अब तक भारत फिर कभी चैंपियन नही बन पाया है। वहीं इंग्लैंड को 12 साल से इस टी20 विश्व कप के ट्राॅफी का इंतज़ार है। इंग्लैंड ने पहली बार साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराया था और चैंपियन बना था।
उस वक्त इंग्लैंड के कप्तान पाॅल काॅलिंगवुड थे। इंग्लैंड को अपने नए कप्तान और नई टीम पर भरोसा है कि वह उन्हें एक बार फिर से चैंपियन बना सकता है।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत और इंग्लैंड,