टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल से ठीक पहले हरक़त में आया ICC, बारिश की वजह से रद्द हो रहे मुकाबलों पर बना दिया यह नया नियम

By Akash Ranjan On November 4th, 2022
टी20 वर्ल्डकप

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) अब अपने आखरी पड़ाव तक पहुंच चूका है। क्रिकेट के सबसे फॉर्मेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं बारिश इस साल टूर्नामेंट में विलेन बनते हुए नजर आ रही है। बारिश के चलते या तो मुकाबलों को रद्द किया जा रहा है या तो मैच के लक्ष्यों में बदलाव किए जा रहे हैं।

ऐसे में आईसीसी ने फाइनल और सेमीफाइनल मैच के लिए एक नया नियम निकाला है। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि अगर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में बारिश हो जाती है तो मैच का निर्णय कैसे लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टूट सकते हैं दिग्गज खिलाड़ियों के 5 रिकॉर्ड्स, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नाम भी शामिल

T20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने किया बड़ा बदलाव

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आइसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले से पहले अपने एक नियम में बदलाव किया है। आइसीसी के मुताबिक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में कम से कम 10 ओवर का मैच होने के बाद ही डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर फैसला किया जाएगा।

मतलब अब 5 नहीं बल्कि 10 ओवर होने के बाद डकवर्थ-लुईस नियम लागू होगा। बता दें कि पहले ऐसा होता था कि अगर दोनों टीमें कम से कम 5-5 ओवर खेल लेती थी, तभी डकवर्थ-लुईस नियम लागू किया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इस वर्ल्ड कप में कई मैच हुए रद्द

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में कई ऐसे मुकाबले भी हुए हैं जो बारिश की वजह से रद्द हुए हैं। ऐसी परिस्तिथि में दोनों टीमों में बराबर अंक बांट दिए गए थे। वहीं, कुछ मैचों में डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर फैसला गया है। इसमें भारत बनाम बांग्लादेश का मैच भी शामिल है। हालांकि, अब आईसीसी के नए नियम के मुताबिक सेमीफाइनल और फाइनल में कम से कम 10 ओवर का मैच होने के बाद डकवर्थ-लुईस नियम लागू होगा।

इस तारीख को है फ़ाइनल और सेमीफाइनल का मैच

आपको बता दें कि पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर जबकि दूसरा सेमीफाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल मैच सिडनी में जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच एडिलेड ओवल में होगा। वहीं, फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न में भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 से होगा। विदित हो कि सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए आईसीसी ने रिजर्व दिन भी रखा है।

Tags: ICC, टी20 वर्ल्ड कप 2022, डकवर्थ लुईस नियम,
Exit mobile version