टी20 वर्ल्ड कप 2022 से मोहम्मद शमी का पत्ता हुआ साफ़, सेलेक्शन कमेटी के सदस्य ने वज़ह बता कर किया बड़ा खुलासा
टी20 वर्ल्ड कप 2022 से मोहम्मद शमी का पत्ता हुआ साफ़, सेलेक्शन कमेटी के सदस्य ने वज़ह बता कर किया बड़ा खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) की शुरुआत 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होने वाली है। भारत को इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 में खेले गए पिछले टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। भारत इस टूर्नामेंट में ग्रुप दौर से ही बाहर हो गया था। ऑस्ट्रेलिया इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर उतरेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से मोहम्मद शमी बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से मोहम्मद शमी बाहर 
टी20 वर्ल्ड कप 2022 से मोहम्मद शमी बाहर

भारतीय सेलेक्शन कमिटी ने यह साफ किया है कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बनती है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), हर्षल पटेल (Harshal Patel) जैसे तेज गेंदबाज टीम इंडिया की पहली पसंद होंगे। मोहम्मद शमी को पिछले साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिला था, लेकिन वह फ्लॉप साबित हुए थे।

सेलेक्शन कमेटी के एक सदस्य ने किया खुलासा

सेलेक्शन कमेटी के एक सदस्य ने किया खुलासा
सेलेक्शन कमेटी के एक सदस्य ने किया खुलासा

इंसाइडस्पोर्ट से बातचीत करते हुए भारतीय सेलेक्शन कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि,

‘टी20 वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद शमी के नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है। हमने उनके वर्कलोड मैनेजमेंट पर उनके साथ बातचीत की है। फिलहाल उनकी टी20 फॉर्मेट में कोई योजना नहीं है और अब ध्यान युवा गेंदबाजों पर होगा।’

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई विकल्प

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई विकल्प
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई विकल्प

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने भारत के लिए अब तक कुल 17 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9.55 की खराब इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 18 विकेट ही अपने नाम किए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की घातक तेज गेंदबाजी जोड़ी के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में दीपक चाहर, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे कई विकल्प हैं, जिन्हें मौका दिया जा सकता है।