टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को मिल गया जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट, मोहम्मद शमी को पछाड़ इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

By Akash Ranjan On October 12th, 2022
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को मिल गया जसप्रीत बुमराह का रीप्लेसमेंट, मोहम्मद शमी को पछाड़ इस खिलाडी को मिलेगा मौका

टी20 विश्व कप (T20 World Cup) 2022 से बाहर हो चुके भारतीय स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) की जगह टीम इंडिया (TEAM INDIA) में कौन लेगा इसकी बहस ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही। इसमें सबसे प्रबल दावेदारी यूं तो मोहम्मद शमी (MOHAMMAD SHAMI) की है और वह स्वाभाविक भी है। शमी के पास ना सिर्फ बुमराह की ही तरह अनुभव है, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर टेस्ट और वन-डे मैचों के दौरान अतीत का शानदार रिकॉर्ड भी है।

लेकिन मोहम्मद शमी की जगह एक और भारतीय तेज़ गेंदबाज़ है जिसका नाम चर्चा में काफ़ी ज़्यादा है। इस गेंदबाज़ को मोहम्मद शमी से ऊपर भी देखा जा रहा है। ऐसे में अब इस गेंदबाज़ की हवा बहने लगी है, ऐसे में कई दिग्गजों का मानना है कि जल्द ही इस गेंदबाज़ के नाम का ऐलान हो सकता है।

इस वजह से कट सकता है मोहम्मद शमी का पत्ता

जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) की तरह मोहम्मद शमी में रफ्तार है और 2015 में ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप के दौरान वो बेहद कामयाब भी रहे थे। लेकिन, इतनी सारी खूबियों के बावजूद दुनिया तो क्या शमी (MOHAMMAD SHAMI) के कट्टर समर्थक भी इस बात से शायद ही इनकार करें कि शमी सब कुछ हैं और हो सकते हैं, लेकिन टी20 फॉर्मेट में वह बुमराह तो नहीं हो सकते। दरअसल, उनसे ऐसी अपेक्षा रखना भी गैर वाजिब है, क्योंकि दो खिलाड़ी कभी भी एक जैसे नहीं हो सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह की जगह खेलेगा ये खिलाड़ी

अगर मोहम्मद शमी नहीं चुने जाते हैं तो अगला विकल्प मोहमम्द सिराज (MOHAMMAD SIRAJ) है। शमी की ही तरह टी20 फॉर्मेट में सिराज का रिकॉर्ड उतना प्रभावशाली नहीं रहा है, लेकिन हाल के हफ्तों में सिराज ने दिखाया है कि सफेद गेंद की क्रिकेट में भी वो खुद को साबित कर सकतें हैं। रांची वन-डे के दौरान सिराज ने साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर के सामने यही तो साबित किया।

मोहम्मद सिराज ने कम से कम अपने जानदार खेल से ये तय कर दिया है कि वो ऑस्ट्रेलिया जाने के मामले में उमरान मलिक और टी नटराजन जैसे दूसरे तेज गेंदबाजों से कतार में काफी आगे हैं। अगर कोई फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप में जाने से रोक सकता है तो वो शमी का अनुभव, उनकी योग्यता और उनकी फिटनेस। और ऐसा होता भी है तो सिराज को मलाल नहीं रहेगा क्योंकि वो एक बेहतर और सीनियर खिलाड़ी के चलते वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे।

जल्द हो सकता है मोहम्मद सिराज के नाम का ऐलान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले जब जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे तो उस वक्त मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया जिन्होंने 10 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। ऐसे में बस कुछ ही दिनों में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की शुरुआत होने वाली है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती हैं।

Tags: जसप्रीत बुमराह, टी20 विश्व कप, मोहमम्द सिराज, मोहम्मद शमी,