टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंजरी की हुई एंट्री और यह मैच विनर खिलाड़ी बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20WC 2022) के आगाज़ होने में अब गिनती के कुछ ही दिन बचे है। अगले महीने से टीम इंडिया (Team India) टी20 वर्ल्ड कप का अपना अभियान शुरू करने वाली है। वहीं, इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम को तगड़ा झटका लग गया है। टीम के स्टार खिलाड़ी दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को इस टूर्नामेंट से पहले बैक पर इंजरी हो गई है। दरअसल, हालिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक को बैक में इंजरी हो गई है। आइए इस बारे में विस्तार में जानते हैं।
टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले लगा तगड़ा झटका
अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड को 2022 की शुरुआत होने वाली है। भारत को टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। वहीं, इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लग गया है। दरअसल, भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है।
सीरीज का आखिरी मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद के स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जानकारी दी कि हुड्डा (Deepak Hooda) पीठ में चोट होने के कारण तीसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। हालांकि इसको लेकर बोर्ड ने ज्यादा जानकारी नहीं दी और न ही ये बताया कि वह (Deepak Hooda) टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नही।
🚨 Team News 🚨
1️⃣ change for #TeamIndia as @BhuviOfficial is named in the team.
Deepak Hooda wasn't available for selection for the third #INDvAUS T20I owing to a back injury.
Follow the match ▶️ https://t.co/xVrzo737YV
A look at our Playing XI 🔽 pic.twitter.com/3fbgGjK3vu
— BCCI (@BCCI) September 25, 2022
ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगली सीरीज
दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज के अलावा पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर के तौर पर उनकी काफी अहमियत है। ऐसे में टीम इंडिया उन्हें जल्द से जल्द फिट होकर लौटते देखना चाहेगी। इस सीरीज के बाद 28 सितंबर से भारत-साउथ अफ्रीका के बीच भी तीन मैचों की टी20 सीरीज है और उससे पहले उनकी फिटनेस टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय होगी।
टीम इंडिया के कई खिलाड़ी हो चुके चोटिल
भारतीय टीम पिछले कुछ महीनों में प्रमुख खिलाड़ियों की चोट के कारण लगातार परेशान रही है। दीपक चाहर लंबे समय तक बाहर रहने के बाद हाल ही में वापस लौटे हैं। वहीं दो महीने पहले जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए थे। फिर एशिया कप के दौरान रवींद्र जडेजा को खतरनाक चोट लग गई, जिसने वर्ल्ड कप जाने का उनका मौका छीन लिया।
Tags: इंजरी, टी20 वर्ल्ड कप 2022, टीम इंडिया, दीपक हुड्डा,