टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) के लिए अक्टूबर-नवंबर के माह में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होगी। इस विश्व स्तरीय टूर्नामेंट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने अभी से खिलाड़ियों को परखना शुरु कर दिया है।
इस बीच टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) से पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इस मेगा इवेंट से पहले टीम इंडिया में एक दिग्गज खिलाड़ी की टीम इंडिया (Team India) में वापसी हो सकती है।
दीपक चाहर ने शेयर किया वीडियो

बता दें, इसी साल अक्टूबर-नवंबर के माह में शुरु होने जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup) से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले 5 महीनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) की टीम में वापसी हो सकती है। इस बात के संकेत गेंदबाज ने खुद दिए हैं।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह गेंदबाजी करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि,
“5 महीने से ज्यादा वक्त के बाद मैच में गेंदबाजी करते हुए मुझे उतनी ही खुशी हो रही है जितनी डेब्यू मैच में हुई थी।“
View this post on Instagram
टी20 विश्व कप 2022 से पहले वापसी कर सकते हैं गेंदबाज

गौरतलब है, दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने आखिरी बार भारतीय टीम के लिए 20 फरवरी 2022 को टी20 मैच खेला था। वहीं, 11 फरवरी को 2022 को उन्हें टीम इंडिया के लिए आखिरी बार वनडे मैच खेलते हुए देखा गया था। इसी मैच के दौरान वह गंभीर रुप से चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से वह आईपीएल 2022 से भी बाहर हो गए थे।

बहरहाल, दीपक चाहर के इस वीडियो ने फैंस के दिल में एक बार फिर टीम इंडिया में उनकी वापसी की उम्मीद जगा दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) से पहले दीपक चाहर भारतीय टीम में अपनी जगह दोबारा बना लेंगे।

