T20 Series: वेस्ट इंडीज और टीम इंडिया के बीच मुकाबला जल्द ही शुरू होने वाला है. ये मुकाबला 12 जुलाई से शुरू हो रहा है. ये मुकाबला बेहद ही शानदार होने वाला है. बता दें की, इस मुकाबले से पहले टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है. टीम का एक गेंदबाज़ बुरी तरह से चोटिल हो गया है.अब इस चोटिल गेंदबाज को लेकर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं. आइए आपको बताते हैं की आखिर कौन है वो खिलाड़ी.
T20 Series से पहले ही हो गई मुसीबत, अब इस खिलाड़ी का विकल्प कौन है
बता दें की, अब वेस्ट इंडीज के दौरे से पहले अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. वैसे तो, भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है और टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, धुरंधर विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं.
इसके बाद टीम इंडिया को सीमित ओवरों की सीरीज भी खेलनी है. टीम इंडिया के लिए इस बार वेस्ट इंडीज का दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है. इसी के साथ बता दें की, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली सीरीज (T20 Series) में खेलने वाला एक खिलाड़ी भी गंभीर रूप से चोटिल हो चुका है.
दांए हाँथ के गेंदबाज़ के साथ हुआ ये हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, जिस खिलाड़ी के साथ ये हादसा हुआ है वो दांए हाँथ का गेंदबाज़ है. टी20 सीरीज (T20 Series) से पहले अफगानिस्तान को ये तगड़ा झटका लगा है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवीन उल हक गंभीर रुप से चोटिल हो गए हैं.
उनके घुटने में गंभीर चोट आई है. अब वो शायद ये सीरीज ना खेल पाए. इसी के साथ यह भी बता दें की, उनके घुटने में चोट आई है जिसकी वजह से उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है. अब उनके इलाज के बाद ही स्थिति साफ़ होगी.
