टी20 क्रिकेट में इस युवा गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, 6 गेंद में गिरे 6 विकेट, देखिए वीडियो में कैसे लिया विकेट

टी20 क्रिकेट में नेपाल प्रो क्लब चैंपियनशिप (Nepal Pro Club Championship) में अब तक क्रिकेट जगत में असंभव बना हुआ एक ओवर में 6 विकेट लेने का करिश्मा सामने आयाा है। एक युवा गेंदबाज के एक ओवर में छह विकेट गिरे हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टी20 मैच का यह वीडियो सभी क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। क्रिकेट प्रेमी इस युवा खिलाड़ी के जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं।
विरनदीप सिंह को मिले पांच विकेट जबकि एक खिलाड़ी हुआ रन आउट
दरअसल नेपाल प्रो क्लब चैंपियनशिप (Nepal Pro Club Championship) का टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें मलेशिया क्लब इलेवन (MALESHIYA CLUB ELEVEN) और पशु स्पोर्ट्स दिल्ली (PASHU SPORTS DELHI) के बीच मैच एक टी20 खेला जा रहा था। इसमें एक पशु स्पोर्ट्स क्लब (PASHU SPORTS DELHI) दिल्ली में 19 ओवर में 131 रन था। ऐसा माना जा रहा था कि आखिरी ओवर तक स्कोर 145 रन तक चला जाएगा लेकिन इसी बीच आखिरी ओवर लेकर आया एक युवा बॉलर विरनदीप सिंह (VIRANDEEP SINGH) ने आखिरी ओवर में 2 रन देकर 6 विकेट ले लिए और स्कोर मात्र 133 रन ही बन पाया।
मैच में विरनदीप सिंह (VIRANDEEP SINGH) ने पहली गेंद वाइड फेंक दी। इसके बाद पहली गेंद पर विकेट लेने के साथ दूसरी गेंद पर एक रन आउट मिला। इसके बाद बाद उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए। इस प्रकार उनको हर गेंद पर विकेट मिला, जिसमें एक रन आउट व पांच विरनदीप के खाते में गए।
विरनदीप ने शानदार बल्लेबाजी का टीम को जिताया
मलेशिया क्लब इलेवन (MALESHIYA CLUB ELEVEN) और पशु स्पोर्ट्स दिल्ली (PASHU SPORTS DELHI)के बीच खेले गए टी20 मैच को मलेशिया क्लब ने जीता है। जीत में गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी विरनदीप सिंह (VIRAN DEEP SINGH)ने बड़ा कमाल किया है।
उन्होंंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 गेंदों पर धुआंधार 33 रन बनाए। इस दौरान विरनदीप सिंह VIRAN DEEP SINGH) ने 4 चौके व दो छक्के लगाए। विरनदीप सिंह (VIRAN DEEP SINGH) के शानदार प्रदर्शन से मलेशिया क्लब इलेवन 17.3 ओवर में ही मैच को जीत लिया। विरनदीप सिंह अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से मैन ऑफ द मैच चुने गए।
यहां देखें वीडियो…
2⃣0⃣th Over
6⃣ Balls
6⃣ Wickets
4⃣ in 4⃣ from the final 4 for the bowler
1⃣ Run OutUnbelievable stuff from @Viran23 for the @MalaysiaCricket XI here in Bhairahawa, Nepal!
Surely the first time in Cricket History there's been 6 Wickets in 6 Balls!?? pic.twitter.com/pVIsdlyEwt
— Andrew Leonard (@CricketBadge) April 12, 2022