TEAM INDIA के इन 3 खिलाड़ियों का t20 करियर मात्र एक मैच खेलकर हुआ था ख़त्म, क्रिकेट के भगवान का नाम भी है शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय विश्व की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। भारतीय क्रिकेट टीम से किसी भी टीम को मैच जीतना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। भारतीय टीम (Team India ) ने 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला t20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने छह विकेट से अपने नाम किया था। आज हम आपको हम आपको इस आर्टिकल में भारतीय टीम के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका t20 इंटरनेशनल करियर मात्र 1 मैच खेलकर ही खत्म हो गया।
1. दिनेश मोंगिया

भारतीय टीम के पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के दौरान दिनेश मोंगिया भारतीय टीम का हिस्सा थे। लेकिन दिनेश मोंगिया को इसके बाद एक भी टी20 क्रिकेट मैच खेलने को नहीं मिला।
2. राहुल द्रविड़

वर्तमान में भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अपने t20 इंटरनेशनल करियर में मात्र एक मैच खेला है। राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला और आखिरी टी-20 मैच खेला था। जिसके बाद राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम की तरफ से एक भी टी20 मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया।
3. सचिन तेंदुलकर

महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट की दुनिया का भगवान कहा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में मात्र एक मैच खेला है। इसके बाद सचिन तेंदुलकर टीम की तरफ से t20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर नहीं आए।
Tags: दिनेश मोंगिया, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर,