4,4,4,4,4,4,6… घरेलू क्रिकेट में आग उगल रहा है पृथ्वी शॉ का बल्ला, ताबड़तोड़ अर्धशतक लगा कर मुंबई को दिलाई 9 विकेट से धमाकेदार जीत

By Akash Ranjan On October 12th, 2022
4,4,4,4,4,4,6… घरेलू क्रिकेट में आग उगल रहा है पृथ्वी शॉ का बल्ला, ताबड़तोड़ अर्धशतक लगा कर मुंबई को दिलाई 9 विकेट से धमाकेदार जीत

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन का डंका बजवा रहे हैं। 22 साल का यह सलामी बल्लेबाज जुलाई 2021 से टीम इंडिया से दूर है। जिसके बाद से पृथ्वी शॉ लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे है। इसी कड़ी में पृथ्वी शॉ इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2022) खेल रहे हैं।

टी20 फॉर्मेट में खेली जा रही इस टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ का बल्ला आग उगल रहा है। मंगलवार 11 अक्टूबर को पृथ्वी शॉ ने अपनी तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर मिजोरम के खिलाफ अपनी घरेलू टीम मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पृथ्वी शॉ ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2022) में आज मिजोरम का सामना मुंबई से हुआ। जिसमे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मिजोरम ने मुंबई को जीत के लिए 99 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में मुंबई के सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर क्रीज़ पर उतरे पृथ्वी शॉ ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। अजिंक्य रहाणे के जल्द आउट होने के बावजूद उन्होंने एक छोर पर लगातार बड़े शॉट लगाना जारी रखा।

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने शानदार तरीके से 9 चौके और 1 छक्के के साथ 55 रन की पारी सिर्फ 34 गेंदों में खेली है। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 161 से भी ज्यादा का रहा है। शॉ ने आखिरी तक अपना विकेट नहीं गवांया और टीम के लिए जीत दर्ज की।

ऐसा रहा मिजोरम बनाम मुंबई मैच का हाल

मैच की बात करे तो मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। कप्तान रहाणे का फैसला तब सही साबित हुआ तब कुलकर्णी और शम्स मुलानी ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 21 रन पर कप्तान कोहली और एंड्रू को सस्ते में पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद जोसफ और विकास कुमार ने पारी को सँभालने की कोशिश की लेकिन वो भी क्रमश: 12 रन और 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

जिसके बाद निचले क्रम में कोई भी खिलाड़ी टिक कर बल्लेबाज़ी नहीं कर सका और गोस्वामी के 31 रन की बदौलत टीम मिजोरम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 98 रन का स्कोर खड़ा कर सकी।

मुंबई के लिए रहाणे और पृथ्वी शॉ सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर क्रीज़ पर उतरे। अजिंक्य ने अपना विकेट 9 रन के निजी स्कोर पर खो दिया लेकिन शॉ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी जारी रखी। शॉ और अमन हाकिंम खान ने तेज़ से रन बनाने हुए 99 रन के लक्ष्य को सिर्फ 10/3 ओवर में ही हासिल कर लिया। शॉ ने जहाँ 55 रन की पारी खेली वही पर अमन खान ने 22 गेंदों में 39 रन की मैच जीताऊ पारी खेली।

नहीं खत्म हुई टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पिछले एक साल से भारतीय क्रिकेट टीम से दूर हैं। भारत के आस सलामी बल्लेबाजी के अनेक विकल्प होने के कारण शॉ टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सेलेक्टर्स को शॉ के टैलेंट और पिछले एक साल में घरेलू क्रिकेट में उनकी शानदार पारियों की भनक नहीं है। बावजूद इसके शॉ ने हिम्मत नहीं हारी है। उन्हें विश्वास है कि घरेलू क्रिकेट की ये पारियां उन्हें एक-न-एक दिन टीम इंडिया में वापसी करने का मौका देंगी।

Tags: घरेलू क्रिकेट, भारतीय क्रिकेट टीम, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी,
Exit mobile version