ICC T20 RANKING: आईसीसी टी20 रैकिंग में सूर्यकुमार यादव को हुआ 11 अंको का नुकसान, टूटा नंबर-1 बनने का सपना, बाबर आजम की बादशाहत अब भी बरकरार

सूर्यकुमार यादवः आईसीसी (ICC) ने 10 अगस्त को टी20 प्रारूप के बल्लेबाजों की ताजा रैकिंग जारी कर दी हैं। इस रैकिंग में अब भी पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाड़ी बाबर आजम (BABAR AZAM) पहले पायदान पर बरकरार हैं। भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) बाबर आजम को पीछे छोड़कर नंबर-1 की पोजिशिन हासिल कर सकते थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सूर्या नंबर-2 की पोजिशिन पर आ गए थे। लेकिन अब सूर्यकुमार बाबर से अंको में काफी ज्यादा पीछे चले गए हैं। जिससे नंबर-1 बनने का सपना टूट गया हैं।
बाबर आजम से 11 अंक पीछे चले गए हैं सूर्यकुमार यादव
भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) साल 2022 के सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-2 की पोजिशिन पर आ गए थे। सूर्या पाकिस्तानी के खिलाड़ी बाबर आजम से सिर्फ दो अंक पीछे थे, फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे की सूर्या बाबर से नंबर-1 का ताज छीन सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव 816 अंको से साथ नंबर-2 की पोजिशिन पर थे। वहीं बाबर आजम (BABAR AZAM) अब भी 818 अंक के साथ नंबर-1 पर बरकरार हैं। सूर्या वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेलते हुए नजर नहीं आए थे। जिसके चलते सूर्या रैकिंग में 11 अंको का नुकसान झेलना पड़ा हैं। सूर्यकुमार यादव 805 अंक पर आ गए हैं। जिसके बाद बाबर और सूर्या की रैकिंग अंक में 13 अंकों का फासला आ चुका हैं। जो कि भारतीय फैंस और सूर्या के परेशाानी की बात नजर आ रही हैं।
आईसीसी टी20 रैकिंग में टॉप-10 खिलाड़ी
पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान 794 पाइंट्स के साथ तीसरे, एडन मॉर्करम 792 पाइंट्स के साथ चौथे और डेविड मलान 731 पाइंट्स के साथ पांचवे स्थान पर मौजूद हैं। एरोन फिंच 716 पाइंट्स के साथ छठे, श्रीलंका के खिलाड़ी निशंक 661 पाइंट्स के साथ सातवें, डेवॉन कॉन्वे 655 पाइंट्स के साथ आठवे, निकोलस पूरन 644 पाइंट्स के साथ नौवें और मॉर्टिन गुप्टिल 638 पाइंट्स के साथ दसवें स्थान पर मौजूद हैं।
यह भारतीय बल्लेबाज भी नहीं बन पाए थे नंबर-1
आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-2 की पोजिशिन पर पहुंचने के बाद रैकिंग में नीचे जाना कोई नहीं बात नहीं हैं। भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभार (GAUTAM GAMBHIR) और केएल राहुल के साथ ऐसा पहले भी हो चुका हैं। दोनों की दूसरे पायदान पर थे, पर नंबर-1 नहीं बन पाए थे। फरवरी 2008 में गौतम 612 रेटिंग के साथ आईसीसी टी20 रैकिंग में दूसरे पायदान पर थे। वह नंबर-1 पर जाने के लिए 45 पाइंट्स पीछे थे। पर गौतम कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए जिसके बाद रैकिंग में गिरावट आती गई।
केएल राहुल (KL RAHUL) साल 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर नंबर-2 की पोजिशन पर आ गए थे। उस वक्त एरोन फिंच 900 पाइंट्स के साथ नंबर-1 पर थे, राहुल उस वक्त 854 पाइंट्स पर थे। लेकिन फिर आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ राहुल रन नहीं बना पाए। जिसके बाग वह रैकिंग में नीचे गिरते गए।
Tags: आईसीसी टी20 रैकिंग, बाबर आजम, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव,