Suryakumar Yadav ने चुनी अब तक की सबसे बेस्ट प्लेइंग इलेवन, जानिए किन -किन खिलाड़ियों को किया शामिल

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुन ली है इस प्लेइंग इलेवन में कई खिलाड़ियों को जगह दी गई है तो कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। अपनी प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में सबसे ज्यादा दिग्गज खिलाड़ियों को मौका दिया है।
सूर्यकुमार ने अपनी प्लेइंग इलेवन में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया है जो टी-20 क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं। आइए आगे आर्टिकल में देखते हैं इन्होंने किस तरह की प्लेइंग इलेवन चुनी है।
Suryakumar Yadav ने चुनी अब तक की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
सूर्य कुमार यादव ने विराट कोहली रोहित शर्मा इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉस बटलर को टीम में शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को भी मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका दिया है खुद को भी इसी क्रम में शामिल किया है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 ऑलराउंडर को जगह दी है। सबसे पहले हार्दिक पांड्या और दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल और तीसरे नंबर पर रविंद्र जडेजा को शामिल किया है। वही एक स्पिनर गेंदबाज रखा है उसका नाम राशिद खान है।
इन गेंदबाजों को भी किया शामिल
सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्लेइंग इलेवन में गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया है जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के तेज गेंदबाज माने जाते हैं। वही मोहम्मद शमी को भी अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
सूर्यकुमार यादव की प्लेइंग इलेवन को हरा पाना बहुत ही मुश्किल लग रहा है क्योंकि सूर्य कुमार यादव ने अपनी टीम में एक से बढ़कर एक क्रिकेट खिलाड़ियों को शामिल किया है। सूर्य कुमार यादव टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी माने जाते हैं। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 115 मैच खेले हैं जिसमें 2341 रन बनाए हैं। तीन अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 124 रन बनाए हैं वही T20 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें 244 रन बनाए हैं।
इसे भी पढ़ें-PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी जन्मदिन पर बधाई, जानें किसने क्या कहा
Tags: भारतीय टीम, सूर्यकुमार यादव,