IND vs NED: “जब मैं उनके साथ बल्लेबाजी करता हूं तो….”- मैन ऑफ द मैच बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कोहली के साथ बल्लेबाजी को लेकर कही बड़ी बात

सूर्यकुमार यादवः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 27 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला भारत (INDIA) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड (SYDNEY CRICKET GROUND) में खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के 51 रन और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के 62 रनों की नाबाद पारी की मदद से 179 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते नीदरलैंड्स आज 123 रन ही बना पायी।
भारत ने 56 रनों से यह मुकाबला जीतकर टी20 वर्ल्ड कप की दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं। भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव आज शानदार बल्लेबाजी के चलते मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं। आइए जानते हैं यह खिताब पाने के बाद सूर्यकुमार यादव का क्या कहना हैं-
मैं खुद को अभिव्यक्त करने की कोशिश करता हूं- सूर्यकुमार यादव
भारतीय टीम आज बल्लेबाजी करते हुए शानदार नजर आई थी, सूर्यकुमार यादव जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हमने उनके बल्ले का लय देखा था लेकिन वह 15 रनों पर ही आऊट हो गए थे लेकिन आज भी सूर्या क्रिज पर आते ही आक्रमक अंदाज दिखाने में जुटने गए। सूर्या ने आज 25 गेंदो में 7 चौके और 1 छक्कें की मदद से 51 रनों की धुआंधार पारी खेली।
सूर्या आज फिर से चमकते हुए नजर आए। इस पारी के चलते आज सूर्या को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। मैन ऑफ द मैच बनने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए सूर्या ने कहा-
“जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो मैं बस खुद को अभिव्यक्त करने की कोशिश कर रहा था। स्थिति बहुत सरल थी, मुझे बस उस समय गति बढ़ानी थी। मैंने आज एक गेंद ली (जाने के लिए), लेकिन संदेश जोर से और स्पष्ट था। हमें लगभग 8-10 ओवर प्रति ओवर करने थे और कुल स्कोर प्राप्त करना था जिसे हमारे गेंदबाज आसानी से डिफेंड कर सकते थे। जिस तरह से चीजें चलीं उससे बहुत खुश हैं।”
विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी को लेकर क्या बोले सूर्या
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की साझेदारी को फैंस बहुत पसंद करते हुए नजर आते हैं। आज दोनों बल्लेबाजों के बीच 95 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। दोनों ही नाबाद रहकर वापस आए, सूर्यकुमार यादव ने आगे बात करते हुए विराट के साथ बल्लेबाजी को लेकर बात की। उन्होने काहा-
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम नीदरलैंड्स, सूर्यकुमार यादव,“वास्तव में उसके (कोहली) साथ बल्लेबाजी का आनंद ले रहे हैं, जब हम दोनों बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो विचार बहुत स्पष्ट होते हैं। अगर मुझे पहले कुछ चौके मिलते हैं तो हमारी साझेदारी को बढ़ाने की जरूरत है और हम यही कर रहे हैं।”