भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना (SURESH RAINA) क्रिकेट की दुनिया के सबसे शानदार व विस्फोटक खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। भारतीय क्रिकेट को नई पहचान देने में सुरेश रैना का बहुत बड़ा हाथ हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल (IPL) लीग में भी अपना शानदार करिश्मा दिखाया हैं वह मिस्टर आईपीएल के नाम से भी फेमस हैं। लेकिन आईपीएल के इस सीजन में किसी भी टीम ने उन पर भरोसा नहीं दिखाया था जिसके चलते रैना इस सीजन अनसोल्ड थे।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जान रहें सुरेश रैना को इस बार मजबूरन बल्ले की जगह हाथ में माइक थमा कर कमेंट्री करनी पड़ी थी। लेकिन अब रैना के फैंस के लिए एक खुशी की खबर सामने आ रही हैं। जल्द ही सुरेश रैना क्रिकेट के मैदान में हमें दिखने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप रैना को कब, कहां खेलते देख पाएंगे।
अबुधाबी टी10 लीग का हिस्सा बनेंगे सुरेश रैना
सुरेश रैना इस साल आईपीएल में तो नजर नहीं आए लेकिन वो रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स का हिस्सा बनकर खूब तहलका मचाते हुए नजर आए हैं। उन्होने साबित किया कि क्यों उनकी गिनती लीजेंड्स की श्रेणी में होती हैं। रैना के फैंस अब उन्हें अबुधाबी टी10 लीग में खेलते हुए देख पाएंगे। रैना ने अबुधाबी टी10 लीग की टीम डेक्कन ग्लैडिएटर्स (DECCAN GLADIATORS) के साथ करार किया हैं।
सुरेश रैना ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में दी है। रैना ने डेक्कन ग्लैडिएटर्स की टीम द्वारा ऐलान किए जानकारी को अपने ट्विटर में रिट्विट कर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। यह अबुधाबी टी10 लीग (ABHU DHABI T10 LEAGUE) का छठा सीजन हैं यह सीजन 23 नवंबर से दस्तक दे रहा हैं। रैना इस लीग में अपना डेब्यू मैच अबु धाबी टीम के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे।
Electric⚡on the field. Fearless with the🏏bat.
Magical at fielding. And savvy with the ball. Welcoming one of the greatest cricketers of this generation, Chinna Thala @ImRaina as part of #DeccanGladiators 2022 🏆campaign. #HumHaiDakshin
🏆#DeccanPhirJeetaga🏆#sureshraina pic.twitter.com/1ycluIZKik— Deccan Gladiators (@TeamDGladiators) November 1, 2022
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से ले चुके हैं सन्यास
भारत के लिए खेलते हुए रैना हमेशा युवाओं को प्रेरणा देते हुए हैं। उनका शानदार करियर किसी को भी प्रेरित करने के लिए काफी हैं। सुरेश रैना ने 26 वनडे मैचों में 35.3 के औसत और 93.5 के स्ट्राइक रेट से 5615 रन बनाए हैं। टी20 में रैना ने 78 मैचों में 29.2 के औसत और 134.9 के स्ट्राइक रेट से 1605 रन बनाए हैं।
आईपीएल के 205 मैचों में 32.5 के एवरेज और 136.7 के स्ट्राइक रेट से रैना ने 5528 अपने नाम किए हैं। इसी साल सिंतबर में रैना ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया हैं। रैना इस साल तो आईपीएल का हिस्सा बनते दिखाई नहीं दिए थे। लेकिन अगले साल को वापस से पीली जर्सी में दिखाई दे सकते हैं।
