भारतीय टीम के वो 4 कप्तान जिनकी कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी मिली शर्मनाक हार, दादा का नाम लिस्ट में शामिल

क्रिकेटिंग जगत में जिम्बाब्वे की ताकतवर टीमों के श्रेणी में गिनती नहीं की जाती, हालांकि जिम्बाब्वे की टीम एक समय में बड़ी टीमों को धूल चटाने का दम रखती थी. टीम इंडिया को भी यह टीम हरा चूकी हैं. एक समय… जिम्बाब्वे टीम की बॉलिंग, बैटिंग और खासकर फील्डिंग के फैंस दीवाने थे. हालांकि कुछ सालों में जिम्बाब्वे की टीम के प्रदर्शन का ग्राफ काफी नीचे गिरा हैं.
हाल ही में चल रहे जिम्बाब्वे के साथ वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 3 मैचों किया सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से ध्वस्थ किया हैं. बीते समय में जिम्बाब्वे ने भी टीम इंडिया को वन-डे मैचों में मात दी हैं. आज हम ऐसे ही उन 4 कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे मैच में हार झेलनी पड़ी थी.
1. मोहम्मद अजहरुद्दीन
जिम्बाब्वे से वनडे मैच हारने वाले कप्तानों की श्रेणी में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम शामिल हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 15 वन-डे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी किया हैं, जिसमें उन्हें 12 मैचों में जीत हसिल हुई है और 2 मैचों में हार का मुँह देखना पड़ा था. इसके अलावा एक मैच टाई हो गया था.
पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन के अगर वनडे करियर किया बात करें तो, उन्होंने भारत के लिए कुल 334 मैच खेले हैं और 36.92 की औसत से 9378 रन जड़े हैं. उनके नाम वन-डे में 7 शतक और 58 अर्धशतक भी शामिल हैं. साथ ही, उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 99 टेस्ट मैचों में 45.04 की औसत से 6215 रन भी जड़े हैं. इस दौरान उनके बल्ले ने 22 सेंचुरी और 21 हाफ सेंचुरी भी ठोकी हैं.
2. सौरव गांगुली
दादा, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से लोकप्रिय सौरव गांगुली का भी नाम इस श्रेणी में शामिल है। गाँगुली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 वन-डे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी किया हैं, जिसमें वे 17 मैच जीते हैं तो वहीं 3 मैचों में हार भी हुई हैं.
सौरव गांगुली के अगर वनडे करियर पर नज़र डाले तो, उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 311 वन-डे मैच खेले हैं, जिसमें 41.02 की औसत से 11363 रन बनाए है. इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 72 अर्धशतक निकले हैं. वहीं उनके टेस्ट करियर को देखें तो, उन्होंने कुल 113 मैच में 42.17 की औसत से 7212 रन जड़े हैं. टेस्ट में उन्होंने 16 शतक, और दोहरा शतक और 35 अर्धशतक भी ठोके हैं.
3. अजय जडेजा
इस लिस्ट में अगला नाम 90 के दशक के स्टार क्रिकेटर अजय जडेजा का हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए 2 वन-डे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी, और एक मैच में जीत और एक मैच में हार मिली. उनके के वनडे करियर किया बात करें तो, उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 196 मैच खेले हैं, जिसमें 37.22 की औसत से उनके बल्ले से 5359 रन जड़े गए हैं. वनडे में अजय जडेजा ने कुल 6 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं.
4. सुरेश रैना
इस सूची में चौथा नाम टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना का हैं, रैना को 2010 में जिम्बाब्वे, श्रीलंका के साथ हुई त्रिकोणीय सीरीज के लिए कप्तान चूना गया था. इस दौरान टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 वन-डे मैच खेले और दोनों में ही टीम को करारी हार हुई थी.
सुरेश रैना के वन-डे करियर को देखें तो, उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 226 मैच खेले हैं, जिसमें 35.31 की औसत से 5615 रन जड़े हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 36 अर्धशतक भी जड़े गए हैं.
READ MORE: एशिया कप खेलने से पहले ही भारतीय टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, कोच Rahul Dravid हुए कोरोना पॉजिटिव
Tags: टीम इंडिया, सुरेश रैना, सौरव गांगुली,