आराम लेने वाले खिलाड़ियों पर Sunil Gavaskar ने साधा निशाना, Virat Kohli के लिए कह दी चौकाने वाली बात

By Satyodaya On July 12th, 2022
आराम लेने वाले खिलाड़ियों पर Sunil Gavaskar ने साधा निशाना, Virat Kohli के लिए कह दी चौकाने वाली बात

भारतीय टीम जुलाई के अंत में वेस्टइंडीज दौरा करने वाली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम तीन वनडे और 5 T20 मैच खेलने वाली है। जिसको लेकर टीम इंडिया इन दिनों जोरों से तैयारी कर रही है वहीं कुछ खिलाड़ियों को आराम दे दी गई है। दरअसल वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा , हार्दिक पांड्या जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दी गई है। जिसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व बड़ा रिएक्शन दिया है । उन्होंने इस बात को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की है।

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली पर साधा निशाना

वही आपको बता दें सुनील गावस्कर ने आराम देने वाली प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा निशाना भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली पर साधा है क्योंकि विराट कोहली इन दिनों काफी खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि

” मैं खिलाड़ियों के आराम देने के फैसले से सहमत नहीं हूं, जब कोई खिलाड़ी आईपीएल में लिस्ट नहीं लेता है तो फिर भारत के समय क्यों ले लेता है। जब भारत के लिए खेलता है तो वह रेस्ट क्यों लेता है। मुझे लगता है कि इन खिलाड़ियों को भारत के लिए खेलना ही होगा t20 में मैच तो 20 ओवर का होता है इससे शरीर पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता है हालांकि टेस्ट मैच में थोड़ी दिक्कत आती है।मुझे नहीं लगता कि t20 मैच में कोई भी दिक्कत आती है”।

वही आपको बता दें उन्होंने सबसे तगड़ा निशाना खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली पर ही साधा है विराट कोहली इन दिनों बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं।

BCCI को आराम लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ बरतनी होगी सख्ती

इसी दौरान सुनील गावस्कर ने कहा है कि बीसीसीआई को भी थोड़ी सख्ती बरतनी होगी। बीसीसीआई को अब आराम नीति में थोड़ा बदलाव करना होगा बिना जरूरत के आराम मारने वाले क्रिकेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वही आपको बता दें इन दिनों सुनील गावस्कर का यह बयान चर्चा में आ गया है। विराट कोहली भी बेहद खराब फॉर्म में चले 3 साल से इन्होंने एक भी शतक नहीं जड़ा है।

Read More-Virat kohli की जगह ले सकते हैं टीम इंडिया के यह 3 युवा खिलाड़ी, लगातार कर रहे शानदार प्रदर्शन

Tags: जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुनील गावस्कर, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version