आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक जड़कर रच दिया इतिहास, रोहित शर्मा को छोड़ दिया पीछे

By Twinkle Chaturvedi On June 15th, 2022
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक जड़कर रच दिया इतिहास, रोहित शर्मा को छोड़ दिया पीछे

आस्ट्रेलिया नेत्रहीन क्रिकेट टीम (AUSTRALIA BLIND CRICKET TEAM) और न्यूजीलैंड नेत्रहीन क्रिकेट (NEWZEALAND BLIND CRICKET TEAM) टीम के बीच 3 मैचों की वनडे खेली जा रही हैं। सीरीज का पहला मैच 14 जून को खेला गया जिसमें आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीफन नीरो (STEFFAN NERO) ने तिहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया हैं। पहले ही मैच में स्टीफन ने 140 गेंदों में 309 रनों की बाबाद पारी खेल कर सबको चौंकाते हुए इतिहास रच दिया हैं।

स्टीफन नीरो ने नेत्रहीन वनडे मैच की खेली सबसे बड़ी पारी

Image

स्टीफन नीरो (STEFFAN NERO) ने कल न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) के खिलाफ 309 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी यह पारी किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई नेत्रहीन वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी हैं। आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज के तिहरे शतक ने 1998 के नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान (PAKISTAN) के मसूद जान (MASOOD JAAN) द्वारा निर्धारित नाबाद 262 के पिछले बेंचमार्क को तोड़ दिया। यह तिहड़ा शतक स्टीफन द्वारा टूर्नामेंट में लगाया गया तीसरा लगातार शतक भी हैं। इससे पहले उन्होने 113 और 101 रनों की नाबाद पारी भी खेली हैं।

ब्रिस्बेन में टूर्नामेंट में लगातार तीसरा शतक लगाने के बाद नीरो ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना अपने आप में एक सपना है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक बनाना उन आजीवन यादों में से एक है जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।”

स्टीफन के तिहरे शतक का देखें विडियो

वनडे मैच में तिहरा शतक जड़ने के बाद स्टीफन नीरो ने खोला अपनी सफलता का राज़

Australian Blind Cricket star Steffan Nero breaks record at International Inclusion Series - ABC News

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में स्टीफन के 309 रनों की नाबाद पारी की मदद से आस्ट्रेलियाई टीम 40 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 541 रन बना पाई। यह स्कोर नेत्रहीन वनडे में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी हैं। तिहड़ी सेंचुरी जड़ने के बाद आस्ट्रेलिया के दमदार खिलाड़ी स्टीफन ने अपनी सफलता का राज़ खोलते हुए कहा-

” यह एक लंबा समय रहा है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किस के साथ खेल रहे हैं, हम हमेशा 100% डालना और ऑस्ट्रेलियाई भावना को दिखाना पसंद करते हैं। हम वास्तव में केवल क्रिकेट खेलना चाहते हैं।मेरी सफलता का राज कड़ी मेहनत और समर्पण है। “यह विश्वविद्यालय और काम के साथ-साथ बहुत सारी शामें, सप्ताहांत हैं। ऐसे दिन आए हैं जब मैं प्रशिक्षण नहीं लेना चाहता था लेकिन [कोच जेसन स्टब्स] ने कहा ‘चलते रहो’ और मुझे आगे बढ़ाया।”

Tags: आस्ट्रेलिया नेत्रहीन क्रिकेट टीम, क्रिकेट आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड नेत्रहीन क्रिकेट टीम, स्टीफन नीरो,