रेप के आरोप में सजा काट रहे श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका 11 दिन बाद जेल से हुए रिहा, जमानत की शर्ते सुनकर रह जाएंगे दंग

श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका (Danushka Gunathilaka) को बड़ी राहत मिली है, 11 दिन बाद आखिरकार उन्हें जमानत मिल गई है। गुनाथिलका को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान एक महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया गया था। श्रीलंकाई क्रिकेटर को जमानत तो मिल गई है, लेकिन इसके साथ ही कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट के इस्तेमाल से प्रतिबंधित कर दिया गया।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, निलंबित हुए गुनाथिलका सात नवंबर को जमानत देने से इनकार किए जाने के बाद से पार्कलिया करेक्शनल सेंटर में हिरासत में हैं और वो वहीं से वीडियो लिंक से सिडनी की डाउनिंग सेंटर कोर्ट में पेश हुए। गुणतिलका को छह नवंबर को तड़के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें : दनुष्का गुनाथिलका पर रेप के बाद लगा जान से मारने का आरोप, दोबारा बने हैं यौन उत्पीड़न के आरोपी
श्रीलंकाई खिलाड़ी दनुष्का गुनाथिलका को मिली जमानत
टी20 विश्व कप में जब श्रीलंकाई टीम घर वापसी के लिए तैयार थी तभी दनुष्का गुनाथिलाका (Danushka Gunathilaka) को लेकर एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। एक 29 साल की युवती ने उन पर यौन शौषण का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद यह खबर आग की तरह पूरी दुनिया में फैल गई। पीड़िता की माने तो 31 साल के दनुष्का गुनाथिलाका ने सिडनी के एक घर में उसके साथ जबरन संबंध बनाया है।
पीड़िता के इस बयान के आधार पर पुलिस ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब इस मामले पर क्रिकवायर के हवाले से बड़ी खबर की माने तो अब गुनाथिलाका को श्रीलंका क्रिकेट संघ और सरकार से समर्थन मिलने के बाद एक करोड़ रुपये के हर्जाने के आधार पर 11 दिन बाद जमानत दे दी गई है।
इन शर्तों के साथ मिली जमानत
गुनाथिलका पर बिना सहमति के यौन संबंध बनाने के लिए चार मामले चल रहे हैं। टिंडर, सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के अलावा जमानत की शर्तों में 150,000 आस्ट्रेलियाई डॉलर देना, पासपोर्ट ‘सरेंडर’ करना, पुलिस में दो बार रिपोर्ट करना, रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक ‘कर्फ्यू’
और शिकायतकर्ता सें संपर्क नहीं करना शामिल हैं।
ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए हुई थी मुलाकात
दनुष्का पर एक 29 वर्षीय महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस महिला का आरोप है कि श्रीलंकाई क्रिकेटर ने उसके घर में ही जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वहीं पुलिस की छानबीन के बाद इस केस में कुई खुलासे किए गए हैं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि,
‘ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए कई दिनों तक चली बातचीत के बाद यह दोनों मिले थे’
साथ ही खबरों की माने तो 2 नवंबर 2022 की शाम को दनुष्का ने महिला के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था।
Tags: दनुष्का गुनाथिलका, रेप, श्रीलंकाई क्रिकेटर,