“बच्चे पर थोड़ा कठोर हो रहे हैं”- पृथ्वी शॉ को ना मिल रहे मौकों पर पूर्व भारतीय कोच ने दिखाया अपना सपोर्ट, दिया यह बयान

By Twinkle Chaturvedi On July 29th, 2022
"बच्चे पर थोड़ा कठोर हो रहे हैं"- पृथ्वी शॉ को ना मिल रहे मौकों पर पूर्व भारतीय कोच ने दिखाया अपना सपोर्ट दिया यह बयान

भारत (INDIA) के स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) अपनी घातक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। छोटे कद के पृथ्वी लंबे लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं। भारत के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ इस वक्त भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होने आखिरी मैच साल 2021 जुलाई में श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ खेला था। पृथ्वी के टीम से बाहर रहने के कारण ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर (R. SHRIDHAR) ने पृथ्वी के टीम से बाहर रहने के कारण पर प्रकाश डालते हुए एक बयान दिया हैं।

पृथ्वी शॉ का हौसला बढ़ाते नजर आए पूर्व भारतीय कोच

भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर (R. SHRIDHAR) ने पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) के भारतीय टीम से बाहर रहने का कारण बताया हैं। श्रीधर का मानना हैं कि भारतीय टीम मैनेजमेंट पृथ्वी को उनके फिटनेस के कारण मौका नहीं दे रही हैं। आर. श्रीधर ने cricket.com पर बोलते हुए इस युवा खिलाड़ी को सुझाव भी दे दिया हैं।

“पेकिंग क्रम में उनके गिरने का कारण सबसे पहले उनकी फिटनेस है। मुझे यकीन नहीं है कि वह इन दस्तों में जगह क्यों नहीं बना पा रहा है। उन्होंने आईपीएल की शुरुआत अच्छी की, लेकिन धीरे-धीरे जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, उनका प्रदर्शन थोड़ा खराब होता गया।”

“अगर मैं ऐसा कहूं। शायद हम बच्चे पर कठोर हो रहे हैं। हमें उसे समय देना चाहिए। वह स्पष्ट रूप से युवा है और उसे अपने कार्य नैतिकता के संदर्भ में एक साथ काम करने की जरूरत है।”

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद भी पृथ्वी को नहीं मिला टीम में मौका

पृथ्वी शॉ अभी भारतीय टीम से दूर हैं। पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) आईपीएल के बाद रणजी ट्रॉफी (RANJI TROPHY) में खेलते हुए नजर आते हैं। रणजी में मुबंई की कप्तानी करते हुए उन्होने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, पर टीम फाइनल में मध्यप्रदेश से हार गयी।

रणजी में पृथ्वी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे, इस टूर्नामेंट के छह मैचों में पृथ्वी ने 355 रन बनाए थे। शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी पृथ्वी को रेड बॉल क्रिकेट में भी टीम में जगह नहीं मिली। आर श्रीधर ने आगे बात करते हुए कहा कि-

“यह ऐसा कुछ है जिसे हम सभी आश्चर्य करते हैं क्यों? गेंदबाजों को चकमा देने वाला बल्लेबाज बिल्कुल मूर्ख दिखता है। वह ऑफ साइड पर बहुत अच्छे हैं। गेंद के माध्यम से उनके पास बहुत अच्छे हाथ हैं। आप उसे किसी भी लम्बाई में गेंदबाजी करते हैं, और वह उसे इस तरह के गैप और सामान में दूर करने में सक्षम है।”

 

Tags: आर. श्रीधर, पृथ्वी शॉ, भारतीय क्रिकेट टीम,