Asia Cup 2022 की मेजबानी नहीं करेगा श्रीलंका, इस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट

By Satyodaya On July 13th, 2022
Asia Cup 2022 की मेजबानी नहीं करेगा श्रीलंका, इस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट

27 अगस्त से 11 सितंबर तक एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ कि एशिया कप कहां खेला जाएगा । एशिया कप की मेजबानी कौन करेगा यह फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि अबकी बार श्रीलंका को एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की मेजबानी करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

इस साल का टूर्नामेंट किस देश में खेला जाएगा यह मुद्दा फैंस के बीच काफी तगड़ा बना हुआ है। लेकिन इतना तो कंफर्म सुना जा रहा है कि अबकी बार टूर्नामेंट श्रीलंका में नहीं खेला जाएगा इसकी मेजबानी श्रीलंका नहीं करेगा। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं आखिर किस वजह से श्रीलंका से टूर्नामेंट की मेजबानी छीन ली जा रही है।

श्रीलंका से छीनीं जा टूर्नामेंट की मेजबानी

सुना जा रहा है कि एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की मेजबानी श्रीलंका से छीनी जा सकती है। क्योंकि इस श्रीलंका में मौजूदा हालात कुछ अच्छे नहीं हैं। श्रीलंका में आर्थिक संकट बना हुआ है और राजनीतिक संकट भी तेजी से मंडरा रहा है। जिसके चलते एशियाई क्रिकेटर टूर्नामेंट का आयोजन दूसरे देश में करना चाहते हैं।

इसी के चलते यह कहा जा रहा है कि अबकी बार श्रीलंका से एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की मेजबानी छीन ली जा रही है। तो आइए आर्टिकल में जानते हैं आखिर अबकी बार एशिया कप की मेजबानी कौन करेगा किस देश के हाथों में एशिया कप की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

यह देश कर सकता है एशिया कप की मेजबानी

अंदाजा तो यहां तक लगाया जा रहा है कि अगर श्रीलंका से एशिया कप की मेजबानी छीन ली जाएगी तो बांग्लादेश के हाथों में इसकी मेजबानी चली जाएगी। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) अबकी बार बांग्लादेश में खेला जा सकता है। हालांकि अभी तक इस में अधिकारिक बयान कोई सामने नहीं आया है। लेकिन जल्द ही इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा।

इससे पहले भी बांग्लादेश एशिया कप की मेजबानी कर चुका है बांग्लादेश में 2016 में एशिया कप की मेजबानी की थी इससे पहले टी-20 विश्व कप की मेजबानी भी बांग्लादेश में ही हुई थी। जिसमें श्रीलंका ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अबकी बार टूर्नामेंट में अफगानिस्तान भारत पाकिस्तान श्रीलंका बांग्लादेश जैसे देश शामिल होने वाले हैं।

Read More-Virat kohli की जगह ले सकते हैं टीम इंडिया के यह 3 युवा खिलाड़ी, लगातार कर रहे शानदार प्रदर्शन

Tags: एशिया कप 2022, श्रीलंका,
Exit mobile version