IND vs SL: “मुझे सबको डराने की आदत है….” जीत पर हार्दिक पांड्या ने लिए मजे, शिवम मावी की जगह इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

By Tanu Chaturvedi On January 4th, 2023
हार्दिक पांड्या

श्रीलंका और भारत के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर हार्दिक पांड्या ने कुछ कहा है। आइए आपको बताते हैं मैच के बाद सीरीज को लेकर क्या बोले टीम इंडिया के टी20 सीरीज कप्तान हार्दिक पांड्या…

लेकिन इससे पहले आपको बताते हैं मैच का हाल, मैच में दासुन शनाका ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इस दौरान बल्लेबाजी कर टीम इंडिया ने 162 रन का टारगेट टीम श्रीलंका को दिया। लेकिन अच्छी बल्लेबाजी कर श्रीलंका के हाथ में जीत की डोरी नहीं जाने दी और पहली सीरीज अपने नाम कर ली।

मैच के बाद बोले हार्दिक पांड्या

मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि

“अब मुझे इसकी आदत हो गई है (भारतीय टीम के कप्तान जाने पर)। मुझे सिर्फ क्रैम्प आया था, मैं ठीक हूं। मुझे खिलाड़ियों को डराने की आदत है लेकिन अगर मैं मुस्कुरा रहा हूं, तो सब ठीक है। मैं इस टीम को मुश्किल हालात में डालना चाहता हूं क्योंकि इससे हमें बड़े मैचों में (अक्षर के आखिरी ओवर गेंदबाजी करने पर) मदद मिलेगी। हम द्विपक्षीय स्तर पर बहुत अच्छे हैं और इस तरह हम खुद को चुनौती देने जा रहे हैं। युवा खिलाड़ियों की वजह से ही हम ये मुकाबला जीत पाने में कामयाब हुए”।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बात को आगे बढ़ाते हुए अपनी गेंदबाजों को लेकर बयान दिया। हार्दिक पांड्या बताया,

मैंने उन्हें [शिवम मावी] आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखा है और मैंने उन्हें बस गेंदबाजी करने के लिए कहा था। मैंने उनसे कहा, ‘मैं आपका समर्थन कर रहा हूं। यहां तक ​​कि अगर आप हिट हो जाते हैं, तो यह ठीक है।’ मैंने अपनी स्विंग गेंदबाजी पर काम किया है और मैंने उस (इनस्विंगर) पर काम किया है, मैं नेट्स में गेंदबाजी कर रहा हूं और मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करना पसंद है”।

ऐसा रहा टीम इंडिया का मैच

टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन ने 37 रन तो वहीं शुभमन गिल ने 7 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 7 रन बनाए। संजू सैमसन ने 5 रन बनाए। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 29 रनों की पारी खेली। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन था लेकिन इसके बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने तूफानी पारी खेली दीपक ने 41 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने 31 रन बनाकर भारत के स्कोर को 162 रनों तक पहुंचा दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम से कुसल मेंडिस ने 28 रन बनाए। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए तो वहीं चामिका करुणारत्ने ने श्रीलंका को बनाए रखा और आखिरी ओवर तक पहुंचाया। श्रीलंका को आखिरी 1 गेंद में 4 रन चाहिए थे लेकिन श्रीलंका 2 रन ही बना पाए और भारत ने 2 रनों से मुकाबला जीत लिया।

 

Tags: टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version