मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 21वां मुकाबला खेला गया. जहाँ सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और गुजरात टाइटंस की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने 20 ओवर में 162 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से कर लिया. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ भी रोमांचक हो गई हैं.
शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में जोस बटलर को दे रहे हैं चुनौती
मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) का अब ऑरेंज कैप पर दावा थोड़ा कमजोर हुआ हैं जिसके कारण वो अब चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक 4 मैचों में ही 175 रन बनाए हैं. वहीं अब ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के भी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अब तक 4 मैचों में 218 रन ही बनाए हैं.
ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 3 पर अब गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 187 रनों के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान क्विटंन डी कॉक नंबर 2 पर 188 रनों के साथ पंहुच गए हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं. नंबर 5 पर मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स के शिमरॉन हेटमायर नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 168 रन बनाए हैं.
पर्पल कैप की रेस में पंहुचे टी नटराजन
पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में अब नंबर 2 पर कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव (UMESH YADAV) 10 विकेटों के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि 5वें नंबर पर अब सनराइडर्स हैदराबाद के टी नटराजन 8 विकेट के साथ पंहुच गए हैं. वहीं पर्पल कैप की रेस में नंबर 1 पर अब राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) नजर आ रहे हैं.
जिससे उनका अभी भी दावा मजबूत हुआ है. उन्होंने अब तक 11 विकेट लिए हैं. नंबर 4 पर अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा ही नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 8 विकेट हासिल किए हैं. वहीं पर्पल कैप की रेस में अब तीसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव 10 विकेटों के साथ नजर आ रहे हैं.

Leave a Reply