IPL 2022, SRH vs GT: हार्दिक पांडया की इस बड़ी गलती के कारण 8 विकेट से हारी गुजरात टाइटंस, हैदराबाद दूसरा मैच जीता

By Aditya tiwari On April 12th, 2022
हार्दिक पांडया की इस बड़ी गलती के कारण 8 विकेट से हारी गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 21वां मुकाबला आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने 20 ओवर में 162 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से कर लिया. हार्दिक पांडया की ये गलती टीम को भारी पड़ी.

गुजरात टाइटंस ने दिया था 163 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) जहाँ 7 रन ही बना सके. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड भी 19 रन ही जोड़ सके. साईं सुदर्शन ने जहाँ 11 रन तो वहीं डेविड मिलर ने 12 रनों की पारी खेली. कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने 50 रनों की पारी खेली. लेकिन उन्होंने बेहद धीमी पारी खेली. जो टीम के मुश्किलें लेकर आयी.

जबकि अंत में अभिनव मनोहर ने भी 35 रनों की आक्रामक पारी खेली. जिसके कारण ही गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम ने 20 ओवर में 162 रन बनाए. भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट तो वहीं उमरान मलिक (UMRAN MALIK) और मार्को यान्सिन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया था. टी नटराजन ने भी 2 विकेट हासिल किया. गेंदबाजो ने अपनी टीम की वापसी मैच में करायी.

हार्दिक पांडया की गलती से पहली बार हारी गुजरात

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 57 रनों की अहम पारी खेली. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) ने भी 42 रनों की पारी खेली. राहुल त्रिपाठी 17 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हुए. अंत में निकोलस पूरन ने 34 रन बनाए.

जिसके कारण ही उनकी टीम ने मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. गुजरात टाइटंस के लिए हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) और राशिद खान (RASHID KHAN) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. कप्तान पांडया की धीमी पारी उनकी टीम को बहुत भारी पड़ गयी.

Tags: गुजरात टाइटंस, निकोलस पूरन, सनराइजर्स हैदराबाद, हार्दिक पांडया,
Exit mobile version