IPL 2022, SRH vs GT: कप्तान हार्दिक पांडया ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार, बताया कहाँ पर हाथ से निकल गया मैच

By Aditya tiwari On April 12th, 2022
IPL 2022, PBKS vs GT: शर्मनाक हार के बाद हार्दिक पांडया ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों अपनी ही टीम को मुश्किल में डाला

आज डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 21वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने नजर आयी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने 20 ओवर में 162 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से कर लिया. हार के बाद हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने सबसे बड़ी गलती बतायी है.

हार्दिक पांडया ने बताया कहाँ पर हाथ से निकला मैच

हार्दिक पांडया का सोशल मीडिया पर रहा जलवा, वहीं मैथ्यू वेड हुए जमकर ट्रोल

IPL 2022 SRH vs GT HARDIK PANDYA

शर्मनाक हार के बाद कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने उसकी वजह बतायी है. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कप्तान पांडया ने कहा कि-

“ मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिहाज से हम 7-10 रन कम बनाए थे, इससे अंत में फर्क पड़ता. हमने गेंद से अच्छी शुरुआत की, लेकिन जिन दो ओवरों में उन्होंने 30 रन बनाए, उन्होंने उन्हें खेल में वापस ला दिया. आईपीएल कठिन है इसलिए मैंने (मलिक के खिलाफ) कुछ सख्ती दिखाने की कोशिश की. उस (हेलमेट पर वार) ने मुझे जगा दिया. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और अपनी योजनाओं पर कायम रहे, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की उसका श्रेय उन्हें जाता है.”

अगले मैच को लेकर कप्तान हार्दिक पांडया ने दिया संकेत

हार्दिक पांडया को फैंस ने जमकर किया ट्रोल, वहीं केन विलियमसन का दिखा जलवा

srh-vs-gt HARDIK PANDYA TROLLS

लगातार 3 मैचों में गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने जीत दर्ज की थी. अब उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस टीम का अगला मुकाबला अब 14 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के खिलाफ खेलना है. जो मुकाबला भी डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही खेला जाना है. जहाँ पर राजस्थान रॉयल्स की टीम लय बरकरार रखने का प्रयास करेगी. जबकि गुजरात वापसी करने का प्रयास करेगी. अगले मैच को लेकर कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने कहा कि-

” हमें गलतियों से सीखने की जरूरत है, हमारे बीच बातचीत होगी और हंसी-मजाक होगा क्योंकि अगले दो दिनों में हमारा अगला मैच खत्म हो जाएगा.”

Tags: गुजरात टाइटंस, राशिद खान, सनराइजर्स हैदराबाद, हार्दिक पांडया,