T20 WORLD CUP 2022: साऊथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप और भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, यह दिग्गज बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

By Twinkle Chaturvedi On September 6th, 2022
T20 WORLD CUP 2022: साऊथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप और भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, यह दिग्गज बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) जल्द ही आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में शुरू होने वाला हैं। इस विश्व कप के लिए आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (ENGLAND) जैसे देशों ने अपने टीम की घोषणा कर दी हैं। आज 6 सितंबर को साऊथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA)  द्वारा भी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई हैं।

इस वर्ल्ड कप के लिए टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह हैं कि उनके कप्तान टेम्बा बवुमा (TEMBA BAVUMA) जो पिछले कुछ समय से चोटिल थे अब पूरी तरह ठीक होकर विश्व कप के बड़े मंच पर अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे।

साथ ही में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  को एक बहुत बड़ा झटका भी लग गया हैं। उनके सबसे अहम खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। आइए आपको साऊथ अफ्रीका के 15 मेंमर स्कॉवड से मिलवाते हैं।

रेस्सी वन डर डुसेन ने साऊथ अफ्रीका को दिया बड़ा झटका

क्रिकेट साऊथ अफ्रीका (CSA) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपने टीम की घोषणा की, इस टीम में सबसे अहम खिलाड़ी रेस्सी वन डर डुसन (RESSIE VAN DER DUSSEN)  को ना देखकर फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा हैं। आपको बता दें रेस्सी अपने टीम के लिए खेलते हुए टी20 फॉर्मेट में आग उगलते हुए नजर आते हैं।

लेकिन उंगली में चोट के चलते रेस्सी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। साऊथ अफ्रीका टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे में हैं जहां वो टेस्ट सीरीज और उसके बाद टी20 सीरीज भी खेलती हुई नजर आएगी। इसी दौरे के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रेस्सी को चोट लग गई थी। जिसके चलते अब उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। जिससे वो पूरे 6 हफ्तों में ठीक हो पाएंगे।

ट्रिस्टन स्टब्स खेलेंगे पहला वर्ल्ड कप

साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के नए दौरे के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टबस (TRISTAN STUBBS) जो मिले मौकों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए। अब उनके क्रिकेट बेर्ड ने उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम देते हुए उन्हें विश्व कप की टीम में भी चुन लिया हैं। ट्रिस्टन स्टब्स अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेलने के लिए तैयार हैं।

रिली रॉसो  (RILEE RUSSOW) के चयन ने भी सबका ध्यान खींचा हैं। लगभग 6 साल बाद रिली साऊथ अफ्रीका के टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं और उन्हें सीधा विश्व कप का टिकट मिला हैं। आपको एक बात और बता दें साऊथ अफ्रीका की यह टीम भारत के साथ सिंतबर में होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलती भी दिखाई देगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए साऊथ अफ्रीका टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रॉसो, तबरेज़ शम्सी .

रिजर्व: ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेन्सन और एंडिले फेहलुकवेओ।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, टेम्बा बवुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम,
Exit mobile version