सौरव गांगुली से ट्वीट करने में हुई ये बड़ी चुक, फैन ने गलती पकड़ी तो करना पड़ा डिलीट, जानिए पूरी डिटेल्स

By Akash Ranjan On June 16th, 2022
सौरव गांगुली से ट्वीट कर करने में हुई ये बड़ी चुक, फैन ने गलती पकड़ी तो करना पड़ा डिलीट, जानिए पूरी डिटेल्स

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अपने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) की अगुवाई में भारतीय फुटबॉल टीम (India national football team) ने एशियन कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जिसे लेकर उन्होंने कप्तान सुनील छेत्री को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें सौरव गांगुली से एक बड़ी गलती हो गई।

जीत के बाद सौरव गांगुली ने दी सुनील छेत्री को बधाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बीते मंगलवार को एशियन कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने के लिए सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) की अगुवाई वाली टीम इंडिया की सराहना की। गांगुली ने इस खास मौके पर सुनील छेत्री को ट्वीट करते हुए लिखा कि,

‘2023 एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने पर भारतीय फुटबॉल टीम ने शानदार काम किया। कप्तान सुनील छेत्री के नेतृत्व में, टीम ने महान भावना दिखाई है और ऐसा करने के लिए फुटबॉल के मक्का से बेहतर कोई जगह नहीं है, फैंस ने अच्छा समर्थन दिया।’

सौरव गांगुली ने ट्वीट में कर दी ये बड़ी गलती

दरअसल सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने ट्वीट करते हुए गलत टैग कर दिया। जिसके बाद एक नेपाली फैन से उनकी इस गलती को पकड़ लिया। वहीं नेपाली फैन ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि ‘वो आपके कप्तान सुनील छेत्री नहीं हैं। वह हमारे नेपाल से हैं। प्लीस इसे सही करें।’

जिसके बाद गांगुली को अपना पुराना ट्वीट डिलीट करते हुए रात को 8 बजे नया ट्वीट करना पड़ा। बता दें कि, छेत्री की अगुवाई में टीम इंडिया ने उलानबटार में ग्रुप बी मैच में फिलिस्तीन को 4-0 से हराकर एशियाई कप के लिए में सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है। अब टीम इंडिया को एशियाई कप के क्वालीफायर मुकाबले में हांगकांग के साथ भिड़ना है।

Tags: सुनील छेत्री, सौरव गांगुली,
Exit mobile version