क्या सच में सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से दे दिया इस्तीफा? जय शाह ने बयान जारी कर किया मामला साफ

By Akash Ranjan On June 1st, 2022
क्या सच में सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से दे दिया इस्तीफा? जय शाह ने बयान जारी कर किया मामला साफ

भारतीय क्रिकेट में पिछले आधे घंटे में बड़ी उथल पुथल हुई है। बोर्ड के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अब से कुछ ही देर पहले ट्विटर के जरिए कुछ नई पारी शुरू करने की घोषणा की थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दादा ने बीसीसीआई (BCCI) में अपने अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन अब बोर्ड सचिन जय शाह (Jay Shah) ने एएनआई को दिए गए बयान में कहा है कि सौरव अध्यक्ष का पद से नहीं हट रहे हैं।

सौरव गांगुली के ट्वीट से मच गई हलचल

भारतीय क्रिकेट टीम की बतौर कप्तान शक्ल-सूरत बदल कर रख देने वाले सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने आज यानी बुधवार की शाम को सोशल मीडिया के जरिए अपने एक ट्वीट से हिला कर रख दिया। दादा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने एक नई शुरुआत करने के बारे में बात कही। जिसके बाद से सबने कयास लगाना शुरू कर दिया कि बोर्ड अध्यक्ष अपना पद छोड़ रहे हैं। गांगुली ने ट्वीट करते हुए लिखा,

”साल 1992 में मैंने अपनी यात्रा शुरू की थी 2022 मेरे क्रिकेट करियर के 30 साल पूरे होने का साल है। तब से अब तक क्रिकेट ने मुझे काफी कुछ दिया है। सबसे अहम कि इसने मुझे आप सभी का समर्थन दिलाया है। मैं हर एक समर्थक का आज शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने भी मेरी इस यात्रा में भागीदारी दी और मुझे वहां पहुंचाया जहां आज हूं।

आज मैं एक ऐसी चीज को शुरू करने की योजना बना रहा हूं जिससे मुझे उम्मीद है कि काफी सारे लोगों को फायदा पहुंचेगा। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे जीवन के इस नए अध्याय में आपका साथ मिलेगा।”

सौरव गांगुली के ट्वीट के बाद जय शाह ने जारी किया बयान

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के इस्तीफे की तथाकथित खबर जंगल में आग की तरह फैलने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए बयान में कयासों पर से पर्दा हटाते हुए कहा कि सौरव गांगुली अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि गांगुली का बीसीसीआई में कार्यकाल इसी साल सितंबर तक आधिकारिक रूप से खत्म हो जाएगा, अगर उनका कार्यकाल में वृद्धि नहीं की जाती है।

कब खत्म होगा कार्यकाल

आपको बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर सौरव गांगुली का कार्यकाल अक्टूबर 2022 में खत्म हो रहा है। इससे पहले आज उन्होंने आईपीएल के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर और अपने तीस वर्ष के क्रिकेट जगत के में सपोर्ट करने को लेकर अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है।

Tags: जय शाह, बीसीसीआई, सौरव गांगुली,
Exit mobile version