सौरव गांगुली और शाहरुख खान के बीच IPL का वो सबसे बड़ा विवाद, जिसके बाद टीम से हो गयी थी दादा की छुट्टी

By Aditya tiwari On June 22nd, 2022
सौरव गांगुली और शाहरुख खान के बीच IPL का वो सबसे बड़ा विवाद, जिसके बाद टीम से हो गयी थी दादा की छुट्टी

क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता हमेशा से  ही विवादों से घिरा हुआ दिखा है. आये दिन कोई न कोई विवाद हमे सुनने को मिल जाते है.कभी किसी खिलाडी का बॉलीवुड अभिनेत्री से अफेयर हो या  तो कभी किसी खिलाडी के साथ एक्टर की नोक झोक जैसी खबरे सुर्खियों में बंनी ही रहती है. इनमे से ही एक है बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) और भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (SOURAV GANGULI) के बीच का विवाद. जी हाँ आज हम अपने इस लेख में आपको बतायंगे की क्या कारण थे इन दोनों दिग्गजों के बीच विवाद के.

जब शाहरुख ने सौरव के साथ किया था पहले दुर्व्यवहार

साल 2008 में जब आईपीएल का आगाज़ हुआ तो लीग की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की कप्तानी की ज़िम्मेदारी भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली को मिली. जिसके बाद गांगुली का कार्यकाल कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के साथ विवादों से भरा रहा. इसका कारण था की गांगुली KKR टीम को  सेमीफाइनल तक नही पंहुचा सके जिसके बाद  साल  2009 में उन्हें कप्तान के पद से हटा दिया गया और 2011 की नीलामी से पहले उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में भी हटा दिया गया और  फिर साल  2011 में वह अनसोल्ड हो गए.

हालाकि 2011 में सौरव गांगुली भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के स्थान पर पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) में शामिल हो गए. केकेआर के साथ गांगुली के कार्यकाल में केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान ने सौरव गांगुली के साथ दुर्व्यवहार किया था. उनका यह व्यवहार किसी को पसंद नहीं आया. शाहरुख खान के इस बुरे व्यवहार के बाद अनुभवी गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने टीम के मालिक शाहरुख खान को  गांगुली के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए फटकार लगाई.

गांगुली के साथ दुर्व्यवहार के लिए अभिजीत भट्टाचार्य ने लगायी थी शाहरुख को फटकार

बॉलीवुड में केकेआर टीम के मालिक शाहरुख के साथ काम कर चुके भट्टाचार्य ने शाहरुख़ को फटकार लगते हुए  कहा की उनको आईपीएल कुछ खास पसंद नहीं है.  61 वर्षीय भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू  में कहा की मैं आईपीएल का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं. मैं आईपीएल देख कर अपना समय बर्बाद नहीं करता हूं. मैं सीधे क्रिकेट खेलूंगा. क्रिकेट खेलना मेरे लिए ज्यादा मनोरंजक है इसके बाद उन्होंने कहा शाहरुख खान ने केकेआर बनाई और फिर सौरव गांगुली को हटा दिया ऐसा लग रहा था कि वह केवल ऐसा करने के लिए आया था.

सौरव गांगुली ने हमें दिखाया कि क्रिकेट में एक कप्तान की क्या भूमिका है लेकिन फिर ग्रेग चैपल और किरण मोरे की पसंद ने उन्हें ध्वस्त कर दिया. इसके बाद, शाहरुख खान ने कहा कि उसे हटाओ और दूसरे आदमी का चुनाव करो जिसके बाद में शाहरुख खान का यह बुरा व्यवहार अभिजीत भट्टाचार्य को पसंद नहीं आया.

मौजूदा समय में BCCI के अध्यक्ष है सौरव गांगुली

यह तो आप सभी जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली BCCI के अध्यक्ष हैं. सौरव गांगुली ने अपने आईपीएल के करियर में 59 मैच खेले हैं. उन्होंने 25.45 की औसत से लगभग 1,349 रन बनाए थे. सौरव गांगुली ने आखिरी बार अपने टूर्नामेंट में पुणे के एमसीए स्टेडियम में मैच खेला था. बता दें कि उन्होंने यह मैच 2012 में खेला. भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान देने के लिए और क्रिकेट के विकास के लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली. अब सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं.

 

Tags: अभिजीत भट्टाचार्य, आईपीएल, शाहरुख़ खान, सौरव गांगुली,
Exit mobile version