SL vs UAE: दुश्मांथा और हसरंगा के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई यूएई की बल्लेबाजी, श्रीलंका ने 79 रनों से दर्ज की प्रचंड जीत

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 18 अक्टूबर को ग्रुप स्टेज का दूसरा मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और यूएई (UAE) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से जीएमएचबीए (GMHBA) में खेला जा रहा था। यूएई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पथुम निशांका (PATHUM NISSANKA) के 74 रनों के चलते 152 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई पूरी तरह गिर गई। यूएई 73 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी। श्रीलंका ने इस 79 रनों के जीत से क्वालिफाई होने की उम्मीदों को जीवंत रखा हैं, वहीं यूएई की हार के बाद अब उनके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पथुम निशांका के अलावा नहीं चला किसी का बल्ला
श्रीलंका आज पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आयी। आज टीम की ओपनिंग जोड़ी 42 रनों पर ही टूट गई कुश्ल मेंडिस (KUSAL MENDIS) एक बार फिर 18 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटते दिखे। टीम के ओपनर पथुम निशांका (PATHUM NISSANKA) ने आज 74 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को पहली पारी में मजबूती दी हैं। पथुम ने 60 गेंदो में 6 चौके और 2 छक्को की मदद से 74 रनों की पारी खेली हैं।
पथुम का साथ सिर्फ धनंजय डि सिल्वा (DHANANJAY DE SILVA) ही देते हुए नजर आए उन्होने आज 21 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली। फिर उसके बाद क्रिज पर आए सारे बल्लेबाज बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप हो गए। पथुम निशांका ने शुरूआत से रहकर अंत तक रहते हुए श्रीलंका की पारी को 152 पर घोषित किया।
यूएई के कार्तिक ने ली टी20 वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक
HAT-TRICK HERO 🎩
Watch Karthik Meiyappan bamboozle Sri Lanka to pick up the first hat-trick of 2022 #T20WorldCup 🎥
— ICC (@ICC) October 18, 2022
आज हमने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में ही इस टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक देख ली हैं। यूएई के गेंदबाज कार्तिक मयप्पन (KARTHIK MEIYAPPAN) ने आज अपने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। कार्तिक ने 15वें ओवर में यह कारनामा करके दिखाया। इस ओवर की पहली गेंद पर क्रिज पर मौजूद पथुम निशांका 2 रन के लिए भागे और उन्होने यह पूरा कर लिया। उसके बाद दूसरी गेंद पर पथुम निशांका ने एक रन भागकर स्ट्राइक भनुका राजपक्षे को दे दिया।
तीसरी गेंद पर भनुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPAKSHA) को कई रन नहीं मिला और पिर चौथी गेंद में भनुका राजपक्षे ने शॉर्ट खेलने की कोशिश की लेकिन ऑफ साइड पर मौजूद कशिफ दऊद ने शानदार कैच लपक लिया। फिर क्रिज पर चरिथ अश्लांका (CHARITH ASLANKA) आए ने ऑफ द स्टंप गेंद देखकर इसे उसे आगे मारने की कोशिश की लेकिन फिर विकेटकीपर अरविंद ने कैच पकड़ कर कार्तिक की हैट्रिक का दूसरा विकेट पूरा किया।
फिर क्रिज पर कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) आए हैट्रिक गेंद हमेशा दबाव भरी होती हैं। लेकिन कार्तिक ने इसे काफी खूबसूरती से किया। दसुन शनाका डिफेंसिव शॉर्ट खेलना चाहते थे और वह गेंद को ठीक से पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधी जाकर स्टंप पर लग गई और इस तरह से कार्तिक ने अपना हैट्रिक पूरा किया।
श्रीलंकाई गेंदबाजी के आगे बुरी तरह पिटी यूएई
यूएई आज 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी टीम की बल्लेबाजी के कारण आज वापस से टीम मैच हारती हुई नजर आयी हैं। मात्र 15 रनों पर टीम का पहला विकेट गिरा था। दुश्मांथा चमीरा (DUSHMANTHA CHAMEERA) जो चोट के बाद वापसी करते दिख रहे हैं आज शानदार नजर आए हैं। दुश्मांथा के विकेट ने श्रीलंका की किस्मत को पटरी पर लाने का काम किया। पहले विकेट के गिरने के बाद टीम लगातार विकेट खोती रही।
मात्र 30 रन पर ही टीम के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। दुश्मांथा और वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASARNGA) आज श्रीलंका के संकटमोटक बनकर मैदान में उतरे थे। आज दुश्मांथा चमीरा को बल्लेबाजी में तो ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला लेकिन अपने गेंद से आज वो पूरा काम करते हुए नजर आए हैं।
आज दुश्मांथा ने अपने 3.5 ओवरो में 15 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवरो में 8 रन और 3 विकेट चटकाकार किफायती गेंदबाजी पेश की हैं। इसी के साथ प्रमोद मधुसूदन (PRAMOD MADHUSUDAN) के 1 विकेट, महिश ठीकसाना के 2 विकेट दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) के विकटों के चलते श्रीलंका ने 79 रनों की जीत हासिल कर ली।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, दुश्मांथा चमीरा, श्रीलंका बनाम यूएई,