SL vs PAK: फाइनल भिड़त से पहले रणनीतियां बनाने उतरेगी श्रीलंका और पाकिस्तान, जानें दुबई की पिच पर किसका चलेगा राज़

श्रीलंका बनाम पाकिस्तानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 9 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में खेला जाएगा। यह पहले से ही साफ हैं कि एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की खेलते हुए दिखाई देगी। इसलिए यह मैच फाइनल से पहले के रोमांच को देखने जैसा रहेगा।
दोनों टीमें इस टूर्नामेंट पहली बार आपस में टकराने वाली हैं। दोनों टीमों ने ही अपने पहले मैच में हार के बाद जो लय पकड़ी हैं। वह काबिलेतारीफ हैं। दोनों ही टूर्नामेंट में सिर्फ 1 मैच हारी हैं।
फाइनल से पहले का यह मैच दोनों टीमों के लिए एक ट्रायल की तरह रहने वाला हैं। विरोधी एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों को समझकर फाइनल के लिए अपनी रणनीति बनाते हुए नजर आएंगी। आइए श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के मैच में दुबई की पिच का हाल कैसा रहेगा। आइए जानते हैं-
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दुबई स्टेडियम पिच रिपोर्ट
एशिया कप 2022 के सुपर-4 स्टेज आखिरी मुकाबला श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच 9 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इसी पिच पर दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच में भारत को करारी शिकस्त दी थी। एशिया कप 2022 में दोनों ही टीमें पहली बार टकराती नजर आएगी। हमने पिछले मुकाबलों में देखा था कि इस पिच पर गेंद पहली पारी में थोड़ा फंस कर आ रही थी और दूसरी पारी में बल्लेबाजी ज्यादा आसान दिख रही थी।
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इस पिच 170-180 अमूमन बन सकती हैं। दुबई की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के पक्ष में होती है और मैच के आगे बढ़ने पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। पेसर अच्छी उछाल और गति से लाभ उठा सकते हैं जो सतह प्रदान करता है और पहले विकेट लेता है।
पारी की शुरुआत में बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा। स्पिन के ओवर महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि पिच एक अच्छा टर्न देती है। दुबई में हाल ही में यह देखा गया है कि कुल का पीछा करने वाली टीमों को बचाव पक्ष की तुलना में अधिक सफलता मिली है। ओस का असर यहां के खेलों के नतीजों पर भी पड़ता है, इसलिए श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के मैच में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकते हैं।
श्रीलंका और पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11
श्रीलंकाई टीम- पाथुम निशांका, कुश्ल मेंडिस, चरिथ असलांका, धनुष्का गुनाथिल्का, भानुका राजपक्षा, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करूनारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महिश ठीकासाना, दिलशन मधुशंका, असिथा फर्नेडो।
पाकिस्तान टीम- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमन, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, असिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हरिस रौफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।
Tags: एशिया कप 2022, दसुन शनाका, बाबर आजम, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान,